Akshara Singh- पर्पल ड्रेस में छाई ये भोजपुरी एक्ट्रेस, लोग बोले- 'गर्दा उड़ा दिया हो'

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को लेकर मशहूर है कि उनकी तस्वीरें सामने आकर धमाका करती हैं और इस वक्त भी कुछ ऐसा ही हुआ है। पर्पल ड्रेस पहने अक्षरा सिंह कैमरे के सामने काफी बोल्ड होती हुई दिखाई दे रही हैं। जैसे ही उनकी ये तस्वीरें सामने आईं लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह इंडस्ट्री की सबसे बड़ी अदाकाराओं में से एक हैं।
उनके इस पोस्ट पर सबसे पहले भोजपुरी अदाकारा काजल राघवानी का कमेंट आया है और उन्होने इसमें हार्ट और फायर इमोजा साझा किया है। इसके अलावा लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''सबसे अच्छी साड़ी में लगती हो।'' एक ने लिखा, ''गिमा आशी की कॉपी लग रही हो।''
एक का कहना था, ''वाह बहुत सुंदर।'' हालांकि अक्षरा सिंह ने किसी तरह का जवाब लोगों को नहीं दिया है। उनके काम की बात करें तो वह एक म्यूजिक वीडियो के पीछे 20 से 25 लाख की कमाई करती हैं। वहीं भोजपुरी फिल्म के लिए अक्षरा सिंह को 40 से 45 लाख की फीस के साथ साइन किया जाता है।
फिलहाल इस पूरे मामले में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है। अक्षरा सिंह अपने इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वहां पर अपने डांस रील से लेकर बोल्ड फोटोशूट की भी झलक दिखाती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications