Akshara Singh: इस एक्ट्रेस के ब्रेकअप सॉन्ग से फैंस हुए थे घायल, इंटरनेट पर गाने ने मचाई थी धूम, देखे यहां!

पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर भोजपुरी गाने और वीडियो ट्रेंड कर रहे हैं। भोजपुरी फिल्म उद्योग कोरोना के बाद से तेजी से बढ़ रहा है। जहां एक के बाद एक भोजपुरी फिल्मों के रिलीज होने की घोषणा हो रही है, वहीं भोजपुरी की जानी मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपने सॉन्ग वीडियो और विवादों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक बार फिर उनका इमोशनल ब्रेकअप सॉन्ग वीडियो सोशल मीडिया पर कहर बरपा रहा है।
अक्षरा सिंह का इमोशनल गाना -
इस वीडियो में अक्षरा सिंह इमोशनल होकर टूटती नजर आ रही हैं। 'दिल से भुला दूंगी' गाना अक्षरा सिंह के ब्रेकअप के बाद का गाना है। इसमें आप एक्ट्रेस का अपने लवर के साथ फ्लैशबैक भी देख सकते हैं। ये वीडियो काफी इमोशनल है और फैन्स को रुला रहा है। इस गाने में अक्षरा सिंह की आउटफिट की बात करें तो एक्ट्रेस ने वीडियो में ब्लू साड़ी पहनी हुई है। आपको बता दें, 2018 में भोजपुरी गानों में अक्षरा सिंह के इस गाने को सबसे दर्द भरे गानों में शामिल किया गया था।
अक्षरा सिंह की ब्रेकअप हिस्ट्री-
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और भोजपुरी सिनेमा के पॉवर स्टार अभिनेता पवन सिंह के अलग होने के तुरंत बाद यह गाना रिलीज किया गया था। पवन सिंह और अक्षरा सिंह दोनों ही भोजपुरी इंडस्ट्री के सफल एक्टर्स हैं। लेकिन खासकर अक्षरा सिंह के लिए एक वक्त ऐसा भी था जब वो एक्टर से अपने रास्ते अलग होने की वजह से काफी डिस्टर्ब रही थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस अपने करियर के शुरुआती दौर में पवन सिंह से प्यार करती थीं और जब पवन की पहली पत्नी नीलम सिंह ने आत्महत्या की थी, तब वे पवन सिंह के लिए एक बड़ा सहारा थीं। यह जोड़ी ऑन-स्क्रीन और रियल लाइफ में एक साथ सबसे अच्छी थीं। लेकिन बाद में खबरों के अनुसार पवन सिंह ने अक्षरा सिंह को छोड़ दिया और अभिनेत्री के साथ रिश्ते को खत्म करते हुए अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से शादी कर ली थी। इससे अक्षरा सिंह को काफी झटका लगा था। बता दें, हाल ही में एक्टर पवन सिंह अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक की खबरों को लेकर खूब विवादों में हैं।


Click it and Unblock the Notifications