भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह बनी दुल्हन, लाल जोड़े में सज-धजकर बोलीं- घूमेंगे फिरेंगे...

Bhojpuri Actress Akshara Singh

Bhojpuri Actress Akshara Singh Latest Video Viral: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अपने खास अंदाज और स्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। कभी वे अपने डांस वीडियो को लेकर चर्चाओं में आ जाती हैं तो कभी वे बोल्ड फोटोशूट की वजह से सुर्खियां बटोरती हैं। वहीं हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षरा सिंह लाल जोड़े में सज-धजकर बैठी नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं वे एक ऐसी बात कहती हैं जिसे सुन फैन्स भी हामी भरते नजर आ रहे हैं। चलिए देखते हैं कि आखिर क्या खास है इस वीडियो में।

दुल्हन बनीं अक्षरा सिंह
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) दुल्हन बनी नजर आ रही हैं लाल जोड़े में दुल्हन के लिबास में वे बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो में वे कहती नजर आ रही हैं कि घूमेंगे-फिरेंगे, नाचेंगे-गाएंगे ऐश करेंगे, मगर कब...इसके बाद आमिर खान की फिल्म का गाना बजता सुनाई देता है। इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही वे लिखती हैं- कब बताओ ना ? बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।

यूजर्स के यूं आए कमेंट
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये आप कह रही हैं मजाक ना करें अब सितारे भी नहीं घूम पा रहे हैं तो हम कैसे घूम पाएंगे तो वहीं दूसरे ने सलाह देते हुए कहा लुक देखकर लगता है कि आप शादी के लिए तैयार हैं तो शादी के बाद आराम से घूमिएगा क्योंकि उसके बाद माता पिता भी नहीं मना करते हैं। आपको बता दें कि अक्षरा सिंह भोजपुरी की जानी मानी अदाकारा हैं उन्होंने कई भोजपुरी फिल्में और म्यूजिक वीडियो किए हैं। आपको बता दें कि अक्षरा सिंह भी पॉपुलर शो बिग बॉस का हिस्सा बन चुकी हैं। अक्षरा बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 में नजर आई थीं, लेकिन जल्दी ही वे घर से बेघर हो गई थीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X