..................... Bhojpuri Actress Akanksha Dubey last social media reel gone viral Akanksha Dubey last video - Hindi Filmibeat

भोजपुरी एक्ट्रेस Akanksha Dubey ने मरने से पहले पोस्ट किया था ये रील, खुशी के पीछे जान नहीं पाए एक्ट्रेस का गम

Akanksha Dubey Last Video

Akanksha Dubey Last Video: भोजपुरी एक्ट्रेस अकांक्षा दुबे के मरने की खबर जानकर पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। इस एक्ट्रेस की अकस्मात मृत्यु ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, एक्ट्रेस ने हाल ही में वाराणसी के एक होटल में रुकी थीं और उसी होटल में जाकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। उनका कथित रूप से एक वीडियो सामने आया था जिसे लेकर कहा जा रहा है कि वो उनके होटल रूम का ही लाइव वीडियो है। अब उनका एक रील वायरल हो रहा है।

अकांक्षा का लास्ट वीडियो
अकांक्षा दुबे की मौत के बाद अब उनका एक लास्ट वीडियो सामने आया है। या यू्ं कहें कि उनकी लास्ट इंस्टाग्राम रील सामने आई है। इस वीडियो में वो ऑफ शोल्डर टॉप पहने नजर आ रही हैं। वीडियो में वो बेली डांस का हुनर दिखाती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने भोजपुरी गाने में ही अपने डांस का हुनर दिखाया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग उनकी तारीफ भी कर रहे हैं और साथ ही उनके इस दुनिया से जाने का गम भी मना रहे हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस की खुशी के देखकर कोई इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकता कि वो सुसाइड भी कर लेंगी।

अकांक्षा के बारे में
आकांक्षा दुबे का जन्म 1997 में हुआ था। वह भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर इलाके की रहने वाली थीं। उन्होंने 'मेरी जंग मेरा फैसला', 'मुझसे शादी करोगी' और 'साजन' जैसी फिल्में कीं, जो हिट रही थीं। जिस दिन आकांक्षा दुबे की मौत हुई, उसी के कुछ घंटे बाद उनका पवन सिंह के साथ आखिरी गाना 'आरा कभी हारा नहीं' रिलीज हुआ है। फैन्स बुरी तरह सदमे में हैं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि जो एक्ट्रेस कुछ घंटे पहले तक इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर रही थी और शूट पर थी, उसने अचानक ही ऐसा कदम क्यों उठाया?

डांस का था काफी शौक
आकांक्षा दुबे को डांस और एक्टिंग का काफी शौक था। वह टिकटॉक से लेकर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव थीं। आकांक्षा दुबे अकसर ही इंस्टाग्राम पर अपने डांस वीडियो और रील्स शेयर करती रहती थीं। सुसाइड से एक दिन पहले भी आकांक्षा दुबे ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक रील शेयर की थी, जो अब चर्चा में है।

Read more about: akanksha dubey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X