Akanksha Dubey Video: मरने से पहले लाइव अकांक्षा दुबे ने किया था लाइव, फूट-फूटकर रोते हुए आईं नजर

Akanksha Dubey Video: भोजपुरी सिनेमा जगत से आज काफी दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर ली। सिर्फ 25 साल एक्ट्रेस वाराणसी के एक होटल के अंदर मृत पाई गई थीं। उनके निधन से कई लोगों को झटका लगा है। अभिनेत्री द्वारा कथित रूप से आत्महत्या करने से कुछ घंटे पहले, वो इंस्टाग्राम पर लाइव आई थीं और अब उनका वीडियो वायरल हो रहा है।
अकांक्षा का वीडियो
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आकांक्षा इंस्टाग्राम लाइव के दौरान फूट-फूट कर रोईं और उन्हें ब्रेकडाउन होते देखा गया। उनके भावनात्मक रूप से टूटने के पीछे का कारण अज्ञात है। पवन सिंह के साथ उनके म्यूजिक वीडियो के ऑफिशियल रूप से रिलीज होने के कुछ घंटों बाद ही एक्ट्रेस ने आत्महत्या कर ली। अपने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान उनके रोने के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अकांक्षा दुबे काफी निराश हैं और उनके फोन पर किसी का फोन आ रहा है।
डिप्रेशन से जूझ रही थीं
आजतक की एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री 2018 से ही डिप्रेशन से पीड़ित थीं और उन्होंने एक ब्रेक भी लिया था। उन्होंने कुछ साल पहले ही वापसी की थी और अपनी वापसी के बाद, उन्होंने बताया था कि उनकी मां ने उनके जीवन के अंधेरे को हटाने में उनकी मदद की थी। आपको बता दें, आकांक्षा भोजपुरी सिनेमा में काफी पॉपुलर थीं। उन्होंने 17 साल की उम्र में 'मेरी जंग मेरा फैसला' नाम की फिल्म से डेब्यू किया था। वह 'मुझसे शादी करोगी' (भोजपुरी), 'वीरों के वीर', 'फाइटर किंग', 'कसम पैदा करने वाले की 2' और अन्य प्रोजेक्ट्स में भी देखी गई थीं।


Click it and Unblock the Notifications