Bhojpuri Actor के देहांत ने फैंस को चौंकाया, काफी समय से परेशानी में थे एक्टर, उम्र भी थी कम

Bhojpuri Actor Sudip Pandey Passes Away: भोजपुरी फिल्म एक्टर सुदीप पांडे का बुधवार (15 जनवरी) को मुंबई में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। सुदीप ने बहिनिया, प्यार में, बलवा और धरती जैसी कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है।
कांग्रेस के मेंबर थे सुदीप
भोजपुरी सिनेमा के मशहूर सितारे सुदीप पांडे ने आज बुधवार 15 जनवरी 2025 को सुबह 11 बजे अंतिम सांस ली। उनके परिवार ने इस दुखद खबर की पुष्टि की। अपने सफल अभिनय करियर के अलावा, सुदीप राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के एक्टिव मेंबर और एक कुशल सॉफ्टवेयर इंजीनियर भी थे।
मुश्किल दौर से गुजर रहे थे सुदीप
उन्होंने हाल ही में पारो पटना वाली के दूसरे पार्ट की शूटिंग शुरू की थी। सुदीप की मौत के बाद उनके एक दोस्त ने बताया कि वह बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। उनके मुताबिक, भोजपुरी एक्टर का फिल्मी करियर बहुत अच्छा नहीं चल रहा था। सुदीप ने हिंदी फिल्म विक्टर बनाई थी और फिल्म के अच्छा परफॉर्म ना करने की वजह से उन्हें काफी नुकसान हुआ।
बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान अभिनेता एनसीपी में शामिल हो गए और उन्हें पार्टी में पद भी मिला। भोजपुरी एक्टर सुदीप पांडे पहले अंधेरी, मुंबई में रहते थे लेकिन इन दिनों तलोजा, नवी मुंबई में रह रहे थे।
Sudip Pandey करियर
सुदीप पांडे ने अपनी प्रोफेशनल जर्नी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में शुरू की। हालांकि, एक्टिंग के प्रति उनका जुनून था और फिर उन्होंने अपना कॉर्पोरेट करियर छोड़कर फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। उन्होंने 2007 में फिल्म भोजपुरिया भैया से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इन सालों में, उन्होंने मसीह बाबू, हमार संगी बजरंगबली, भोजपुरिया दरोगा, हमार ललकार, हम हैं धर्मयोद्धा, खूनी दंगल और धरती का बेटा जैसी फिल्मों से पहचान हासिल की।


Click it and Unblock the Notifications











