Yash Kumar: "चाची " बन हॉट अंदाज में जलवे बिखेरता नजर आया ये एक्टर, फैंस बोले - 'जानलेवा चाची'!

भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने स्टार यश कुमार मिश्रा आजकल सोशल मीडिया पर खूब छाए हुए हैं। दरअसल, यश कुमार ने अपनी साड़ी की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। जानिए आखिर क्या है मामला।
आप ये जानकर अचरज में होंगे कि आखिर भोजपुरी एक्टर, सिंगर और निर्माता यश कुमार ने साड़ी क्यों पहनी है? जी हां, यश कुमार अपनी अगली फिल्म 'चाची नंबर 1' में चाची के किरदार में नजर आएंगे। इसी लुक में उन्होंने फैंस के लिए हॉट अंदाज में जलवे बिखेरते हुए कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं।
इन तस्वीरों में वे चाची के लुक में है। उनका लुक देख कर आपको कभी बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की तो कभी साउथ एक्टर कमल हासन की याद आएगी। गोविंदा ने फिल्म 'आंटी नंबर 1' में एक आंटी की भूमिका निभाई। वहीं, कमल हासन 'चाची 420' में चाची के किरदार में नजर आए थे। ठीक वैसे ही यश कुमार भी 'चाची नंबर वन में' हुबहू इन किरदारों की झलक दिखलाते नजर आ रहे हैं।
गजरा लगाए बिंदी, लिपस्टिक, बैंगल्स और साड़ी में पूरे मेकअप के साथ चाची बने यश कुमार बेहद हॉट लग रहे हैं और शरारती अंदाज में पोज देते नजर आ रहे हैं। इन फोटोज को पोस्ट करते हुए यश कुमार ने लिखा, मिलिए हमारी फिल्म 'चाची नंबर 1' की चाची यश कुमार यानी मुझसे।
चाची की इन फोटो पर फैंस और भोजपुरी स्टार्स खूब लाइक्स और कमेंट की बारिश कर रहे हैं। यहां तक की एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा ने इस पोस्ट पर लिखा है, जानलेवा चाची, चाचा लोगों की खैर नहीं। वही गुंजन पंत ने लिखा है, ऑसम, एक्टर प्रवेश लाल चाची जी को नमस्ते करते नजर आए। वहीं निधि यश मिश्रा जो कि भोजपुरी एक्ट्रेस और यश कुमार की पत्नी भी हैं, ने इन फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, उफ्फ! ये कातिल अदाएं। वही सीमा सिंह ने लिखा, चाची फायर है। भोजपुरी एक्टर देव सिंह उन्हें लाजवाब लिखते नजर आए। भोजपुरी के मशहूर एक्टर और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, ओए होए जबरदस्त लुक। भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम दुबे इस पर कमेंट करती नजर आई, उफ्फ! ये ब्यूटीफुल वूमनिया। भोजपुरी स्टार अनारा गुप्ता ने लिखा, नाइस। सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने स्टार्स ही नहीं बल्कि फैंस ने भी यश कुमार की इस पोस्ट को खूब पसंद किया।
एक दूसरी पोस्ट में, यश मिश्रा की पत्नी और भोजपुरी स्टार निधि यश मिश्रा ने एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें चाची बने यश और निधि एक-दूसरे का हाथ पकड़े चल रहे हैं। निधि मिश्रा ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा, यश एंटरटेनमेंट प्रजेंट करता है चाची नंबर 1 की चाची को। इस पोस्ट पर भी बहुत से वेरीफाइड अकाउंट ने कमेंट किया है।
यश कुमार का ये लुक फेमस हो गया है और फैंस को खूब भा रहा है। अब देखना होगा कि यश चाची 420 की चाची को कैसे टक्कर दे पाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











