शुभम तिवारी 'झारखण्ड गौरव सम्मान' से सम्मान्नित
शुभम तिवारी के काम को देख कर झारखण्ड चतरा के सांसद सुनील सिंह के हांथों 'झारखण्ड गौरव सम्मान' से सम्मान्नित किये गये।
शुभम तिवारी एक ऐसा नाम है जो किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। झारखण्ड के निवासी शुभम तिवारी अपने हुनर के बदौलत पुरे देस में अपना नाम कर चुके हैं। शुभम तिवारी के काम को देख कर झारखण्ड चतरा के सांसद सुनील सिंह के हांथों 'झारखण्ड गौरव सम्मान' से सम्मान्नित किये गये।

शुभम तिवारी ने बताया कि मुझे गर्वे है कि मैं झारखण्डी हूं। शुभम तिवारी ऐसे तो कई फिल्मों में अपने अभिनय से अपने चाहने वालों का दिल जीतते हैं पर जल्द ही उनकी एक और बड़ी बजट की फिल्म की शूटिंग झारखण्ड में होने वाली है जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी।
शुभम तिवारी की कई भोजपुरी फिल्में रिलीज़ हो चुकी हैं जैसे मनोज तिवारी के साथ 'भैया हमार दयावान',अंजना सिंह के साथ 'हुरानी', रानी चटर्जी के साथ 'प्रशासन', विराज भट के साथ 'लड़ब मरते दम तक', स्मृति सिन्हा के साथ 'अंतिम तांडव' आदि फिल्में हैं।


Click it and Unblock the Notifications