Rangbaz Aail BA: रितेश पांडे और शिल्पी राज का नया गाना होगा कल रिलीज, यहां देखे एक झलक!

भोजपुरी एक्टर रितेश पांडे का नया गाना 'रंगबाज आईल बा' कल यानी 4 अप्रैल को रिलीज होने वाला है। इसकी जानकारी खुद सिंगर शिल्पी राज ने अपने इंस्टाग्राम पर दी।
इस गाने में रितेश पांडे और शिल्पी राज दोनों ने ही अपनी आवाज दी है। कुछ घंटे पहले ही शिल्पी राज ने इस गाने का पोस्टर रिलीज किया और इसी पोस्टर को रितेश पांडे ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।
इसके अलावा रितेश पांडे ने इस गाने के बिहाइंड द सीन कुछ फोटोज भी अपने स्टाग्राम पर शेयर की है।
फैंस ने रितेश पांडे के इस पोस्ट को खूब लाइक किया है और कमेंट करते हुए वे लिख रहे हैं कि जियो पांडे जी हम आपके साथ हैं। वहीं कुछ ने बहुत सुंदर गाना जैसे कमेंट कर रहे हैं तो कुछ फैन सुपर भैया जी लिख रहे हैं। वहीं बहुत से फैन उन्हें लिख रहे हैं कि आपकी सॉग्स की पसंद अच्छी है। बहुत से फैंस उन्हें दिल के इमोजी भी भेज रहे हैं।
आपको बता दें, 'रंगबाज आईल बा' गाने के लिरिक्स गौतम राय काला नाग ने लिखे हैं और म्यूजिक दिया है विकास यादव ने और इस गाने के निर्माता हैं डी सिंह।
बता दें, कोई भी भोजपुरी वीडियो सॉन्ग रिलीज होने से पहले उसकी झलकियां, पोस्टर और बिहाइंड द सींस को रितेश पांडे अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर करना नहीं भूलते। उन्होंने हाल ही में अपने रिलीज हुए सॉन्ग सईकिलिया करे टुनुर टुनुर के पोस्टर, ट्रेलर और टीजर खूब शेयर किए हैं।
यू भी रितेश पांडे इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहते हैं और अपने गानों के साथ-साथ अपनी बिहाइंड द कैमरा लाइफ भी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।
इतना ही नहीं, यदि उनका कोई फैन या फॉलोअर्स उनके गाने पर अपनी कोई इंस्टा रील बनाता है तो रितेश पांडे उसका सम्मान करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करना नहीं भूलते यानी कि वे अपने फैंस को खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ते।
यही कारण है कि रितेश पांडे को इंस्टाग्राम पर लाखों लोग फॉलो करते हैं। आपको बता दें, इंस्टाग्राम पर 15 लाख से अधिक लोग उन्हें फॉलो करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











