पत्नी की जान से चुकानी पड़ी भोजपुरी एक्टर को स्टार होने की कीमत!

[बॉलीवुड समाचार] भोजपुरी फिल्मों का जाना माना चेहरा, एक्टर पवन सिंह को भोजपुरी स्टार स्टेटस इंजॉय करते हैं। पर फिल्मी दुनिया का असली सच झेलना हर किसी के बस की बात नहीं है। किसी ना किसी तरह से स्टार होने की कीमत इन कलाकारों को चुकानी पड़ती है। लेकिन भोजपुरी एक्टर पवन सिंह को इसकी बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ी है। उनके स्टारडम से ऊब कर उनकी पत्नी ने अपनी जान ले ली।

pawan-singh

पवन सिंह भोजपुरी फिल्मों के बड़े गायक व अभिनेता हैं। उनकी पत्नी नीलम सिंह ने आठ मार्च को पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। अभी दिसंबर में ही पारिवारिक सहमति से दोनों परिणय सूत्र में बंधे। हालांकि प्रिया ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है और फिलहाल पुलिस पवन सिंह से पूछताछ कर रही है जो हादसे के वक्त घर से बाहर थे।

पवन सिंह की यह दूसरी शादी है और उनकी शादी में कोई दिक्क्त नहीं थी। वहीं घरवालों ने बताया कि उनकी पत्नी को किसी प्रकार का अवसाद या दुख नहीं था। पर वो पवन की व्यस्तताओं और देर से घर आने की आदत से परेशान थी।

पवन सिंह भोजपुरी फिल्मों के बड़े स्टार हैं और इसलिए उनकी व्यस्तताएं ज़ाहिर सी बात है। शूटिंग के सिलसिले में उन्हें काफी समय घर से बाहर बिताना पड़ता था वहीं पैक अप होने के बाद ही वो घर लौटते थे जिसमें काफी रात हो जाती थी। हालांकि पुलिस को शक है कि उनकी पत्नी की खुदकुशी की वजह पवन के दूसरी लड़कियों के साथ रिश्ते में होना है। इस मामले में अब पुलिस पवन सिंह से पुछताछ कर रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X