भोजपुरी स्टार Pawan Singh लड़ेंगे चुनाव, इस पार्टी से हो रहे हैं खड़े

Pawan Singh will contest Lok Sabha elections 2024: भोजपुरी के जाने माने सितारे पवन सिंह (Pawan Singh) अपनी बेहतरीन फिल्मों और गानों की वजह से याद किए जाते हैं। उनके गाने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। बता दें कि एक्टर ने अब एक्टिंग के साथ ही राजनीति में भी पैर जमाने का फैसला कर लिया है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर एकाउंट पर इस खबर को साझा किया है कि वह भी साल 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। इसी के साथ ही उन्होंने एक नोट लिखा है। फिलहाल तो पवन सिंह की यह खबर सुन फैन्स काफी खुश हैं।
चुनाव लड़ने जा रहे हैं पवन सिंह
अपने लेटेस्ट पोस्ट में पवन सिंह लिखते हैं- मैं अपने समाज जनता जनार्दन और मां से किया हुआ वादा पूरा करने के लिए चुनाव लडूंगा आप सभी का आशीर्वाद एवं सहयोग अपेक्षित है जय माता दी। बता दें कि इससे पहले पवन सिंह का वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसमें वे कहते नजर आ रहे हैं कि चुनाव तो वे लड़ेंगे लेकिन कब, कहां, कैसे और किस पार्टी के साथ लड़ेंगे यह बाद की बात है। फिलहाल तो फैन्स इस खबर को सुन खुश हैं कि पवन सिंह फिर से खड़े हो रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा अब दिखेगा पवन सिंह का जलवा। तो वहीं दूसरे ने कहा क्या बात है सर...
मैंअपने समाज जनता जनार्दन और माँ से किया हुआ वादा पूरा करने के लिए चुनाव लडूँगा
— Pawan Singh (@PawanSingh909) March 13, 2024
आप सभी का आशीर्वाद एवं सहयोग अपेक्षित है
जय माता दी
पवन सिंह ने वापस कर दी थी उम्मीदवारी
बता दें कि 2 मार्च को भाजपा ने पवन सिंह को टिकट देने का ऐलान किया था। पार्टी ने उन्हें आसनसोल सीट का उम्मीदवार ठहराया था, लेकिन उन्होंने किसी कारण से यह उम्मीदवारी वापस देने का फैसला किया था। पवन सिंह ने जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद उम्मीदवारी वापस कर दी थी। इसके बाद उन्होंने अपने फैन्स को भी यह बताया था कि किसी कारण से वह आसनसोल का चुनाव नहीं लड़ सकते हैं, लेकिन वहीं एक बार फिर 13 मार्च को एक्टर चुनाव को लेकर फिर एक्टिव हो गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











