..................... Bhojpuri Actor Pawan Singh Wife Jyoti Singh Divorce Case In Court Is Delayed - Hindi Filmibeat

रिश्ता अधर में, कोर्ट बेबस! कभी वो गायब, कभी ये… पवन-ज्योति केस बना पहेली

Pawan Singh Divorce With Jyoti Singh: आरा फैमिली कोर्ट में मंगलवार को एक बार फिर से वही पुराना किस्सा दोहराया गया। दरअसल पहले से ही तारीख तय थी और केस भी चल रहा था। लेकिन इसके बावजूद भी पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह नहीं पहुंचे। एक बार फिर से दोनों के तलाक को लेकर सुनवाई डाल दी गई और अगली तारीख दे दी गई।

Pawan Singh Divorce With Jyoti Singh

लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिरकार दोनों क्या चाहते हैं? साथ में रहना चाहते हैं या फिर अलग होना चाहते हैं? यहां पर सबसे ज्यादा दिलचस्प बात यही है कि एक तरफ तो पवन सिंह समझौता करना चाहते हैं तो वहीं दूसरी तरफ ज्योति सिंह अभी भी शादी को बचना चाह रही है।

इस केस में अब तक कई सारी तारीख हो चुकी है और अभी तक इसकी सुनवाई नहीं हो पाई है। कभी तो पवन सिंह कोर्ट में आ जाते हैं तो ज्योति सिंह गायब हो जाती हैं। लेकिन कभी ज्योति सिंह आ जाती है तो पवन सिंह नहीं आते हैं। इसी वजह से पूरा केस अटका पड़ा है।

ज्योति सिंह के वकील विष्णुधारा पांडे की माने तो सबसे बड़ी समस्या दोनों का एक साथ में कोर्ट में ना आना है। इसी के चलते केस आगे नहीं बढ़ पा रहा है और हर बार सुनवाई भी टल जाती है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि जब पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह का निधन हो गया था तो उन्होंने दूसरी शादी ज्योति सिंह से की थी। लेकिन खबरों के अनुसार शादी के कुछ वक्त बाद ही दोनों के बीच में लड़ाई झगड़ा शुरू हो गए थे और यह मामला कोर्ट में पहुंच गया।

फिलहाल पवन और ज्योति की अगली सुनवाई पर हर किसी की नज़रें टिकी हुई है। अब देखना यही होगा कि क्या दोनों किसी समझौते पर पहुंचेंगे या फिर एक बार फिर से कानूनी लड़ाई चलती रहेगी। लेकिन अभी तक इनका रिश्ता कन्फ्यूजन से भरा हुआ है।

Read more about: pawan singh jyoti singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X