भोजपुरी एक्टर Pawan Singh पर गंभीर आरोप- सुसाइड और अबॉर्शन के लिए मजबूर किया, 50 लाख लिए

Pawan singh

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह पर उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैं। यूपी के बलिया जिले की पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि ज्योति ने अपने लिखित बयान में आत्महत्या के लिए मजबूर कराने का आरोप पवन सिंह पर लगाया है। ज्योति सिंह ने यह आरोप लगाया है कि पवन सिंह ने उनका अबॉर्शन कराने के लिए मजबूर किया।

साथ ही आत्महत्या करने के लिए उकसाया भी। बताया जा रहा है कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बलिया के पुलिस स्टेशन इंचार्ज प्रवीण कुमार सिंह ने रविवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार पवन सिंह किसी के भी फोन कॉल्स का जवाब नहीं दे रहे हैं। मिली जानकारी अनुसार ज्योति सिंह ने अपने बयान में बताया है कि साल 2018 में पवन सिंह ने उनसे शादी की थी। शादी होने के कुछ दिन बाद पवन सिंह और उनकी मां के साथ बहन भी ज्योति के रूप रंग को लेकर ताने देते थे।

पवन सिंह की मां के पास ज्योति के 50 लाख रुपए भी हैं। ऐसा दावा ज्योति ने किया है। यह पैसे उनके मायके के थे। पवन सिंह की मां पर गाली देने का आरोप भी ज्योति ने लगाया है। अपने बयान में ज्योति ने कहा कि पवन सिंह के साथ उनका पूरा परिवार दिमागी तौर पर उन्हें परेशान करता था। सुसाइड करने के लिए उकसाता भी था।

ज्योति ने कहा है कि उनके पास पवन सिंह के खिलाफ कई सारे सबूत हैं। ज्योति ने बताया कि जब वह प्रेग्नेंट थी तो ऐसी दवाई उन्हें दी जाती थी,ताकि उनका बच्चा गिर जाए। शराब पीकर पवन सिंह उन्हें गालियां देते थे। पवन ने ज्योति से मर्सिडीज गाड़ी की मांग की थी। इस पूरे मामले को लेकर कोर्ट ने पवन सिंह को 5 नवंबर को अदालत में पेश होने के लिए आदेश दिया है। ज्योति के आरोपों पर पवन सिंह ने मीडिया के सामने चुप्पी साध रखी है। जल्द वह इस मामले को लेकर अपना पक्ष सामने रख सकते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X