भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर दूसरी पत्नी का गंभीर आरोप- गर्भपात, मारपीट, जल्द होगा तलाक!
भोजपुरी फिल्मों के सुपरहिट अभिनेता पवन सिंह अपनी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक ले रहे हैं। दोनों के बीच विवाद लंबे समय से जारी रहा था। ऐसे में ज्योति सिंह और पवन सिंह ने तलाक का फैसला लिया। इसके लिए गुरुवार को आरा कोर्ट में पवन सिंह पेश हुए। आपको बता दें कि पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति ने ही तलाक की अर्जी लगाई है।
ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर घरेलू हिंसा, मारपीट और प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी तलाक की अर्जी में इसे शामिल किया है। गुरुवार को दोनों ही आरा के सिविल कोर्ट पहुंचे। न्यायाधीश के सामने इस केस की सुनवाई हुई। कोर्ट में यह फैसला फिलहाल के लिए लिया गया है।
दोनों ही एक दूसरे के साथ अपनी शादी को खत्म करना चाहते हैं। कोर्ट ने तलाक के लिए पवन सिंह और ज्योति सिंह को अगली तारीख दी है। बताया जा रहा है कि 20 मिनट तक पवन सिंह और ज्योति ने कोर्ट के सामने अपना पक्ष खुलकर रखा। पवन सिंह और ज्योति ने कोर्ट में कहा कि वह बतौर पति-पत्नी साथ नहीं रहना चाहते हैं।

न्यायाधीश के समझाने के बाद भी पवन सिंह और उनकी पत्नी ने तलाक लेने का अपना फैसला नहीं बदला। इस पूरे मामले में ज्योति सिंह की तरफ से यह भी सामने आया है कि पवन सिंह ने 2 दफा अपनी पत्नी ज्योति का गर्भपात कराया है। ज्योति और पवन बीते काफी समय से एक दूसरे से अलग रह रहे हैं।
आपको बता दें कि पवन सिंह अपनी निजी और खास कर शादी की खबरों को लेकर शुरू से ही चर्चा बटोर चुके हैं। पवन सिंह ने पहली शादी साल 2014 में नीलम से की। पहली पत्नी के निधन के बाद पवन ने 2018 में ज्योति सिंह से शादी की। i गौरतलब है कि पवन सिंह की गिनती भोजपुरी सिनेमा के सुपरहिट स्टार में होती है। एक फिल्म के पीछे लाखों की कमाई करते हैं पवन सिंह।


Click it and Unblock the Notifications












