पत्नी के होने के बाद भी इस महिला को याद कर रोते हैं Pawan Singh, बोले- आप मेरे जीवन में थीं, हैं और रहेंगी...

Bhojpuri Actor Pawan Singh Viral Post: भोजपुरी सिनेमा में अपना डंका बजाने वाले पवन सिंह के लाखों नहीं बल्कि करोड़ों फैन हैं। पवन सिंह के गाने के साथ ही उनके म्यूजिक वीडियो और उनकी फिल्में फैन्स का दिल जीत लेती हैं। पवन सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं।
उनके गानों का और उनके सोशल मीडिया पोस्ट का फैन्स बेसब्री से इंतजार करते है, लेकिन हाल ही में पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वह इमोशनल होते नजर आ रहे हैं। जी हां, इस पोस्ट को देख फैन्स ने भी कमेंट कर दुख जताया है।
पहली पत्नी की 10वीं पुण्यतिथि पर इमोशनल हुए पवन सिंह
पवन सिंह ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक इमोशनल पोस्ट किया है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि पवन सिंह अपनी पहली पत्नी नीलम सिंह की 10वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर इमोशनल होते दिख रहे हैं। पवन सिंह ने अपनी पहली पत्नी नीलम सिंह का एक पोस्टर बनाकर शेयर किया है। इस पोस्टर के साथ ही उन्होंने एक भावुक कैप्शन लिखा- 'मेरे जीवन की सबसे बड़ी छति... भगवान हर इंसान के जीवन में हर खुशी नहीं देते हैं। पर आप मेरे जीवन में थीं, हैं और आजीवन रहेंगी ईश्वर आपको अपने ही चरणों में जगह दे।' बता दें कि पवन सिंह के इस पोस्ट पर दिनेश लाल यादव ने कमेंट कर ओम शांति लिखा। वहीं नमृता मल्ला और अन्य सितारों ने भी कमेंट कर दुख जताया है।
दूसरी शादी में हुआ विवाद
पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह के गुजर जाने के बाद पवन सिंह ने साल 2018 में ज्योति सिंह से शादी रचाई थी। वह बलिया की रहने वाली हैं। दोनों की शादी कुछ समय तक तो ठीक से चली, लेकिन कुछ समय बाद दोनों के बीच अनबन होनी शुरू हो गई थी। पवन सिंह ने ज्योति सिंह से तलाक की अर्जी दी थी, लेकिन बाद में उन्होंने इनकार कर दिया था। बताया गया था कि साल 2021 में आरा फैमिली कोर्ट में पवन सिंह ने तालक की अर्जी डाली थी, लेकिन बाद में दोनों के बीच सुलह हो गई थी।


Click it and Unblock the Notifications