पत्नी ज्योति सिंह के आरोपों को सुन अब पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी ? बोले- कोई ना जाने पीर पराई...

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह इन दिनों जमकर चर्चाओं में बने हुए हैं पहले तो वह एक इवेंट में एक्ट्रेस अंजली राघव की कमर छूने की वजह से जमकर ट्रोल हुए उसके बाद पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर उनका कॉल ना उठाने और उनके मैसेज के रिप्लाई ना करने का आरोप लगाया। ज्योति सिंह की इन आरोपों को सुन लोगों के तो होश ही उड़ गए। वहीं अब पवन सिंह ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक तस्वीर के साथ ही कैप्शन लिखा है जिसे देखकर लोग मान रहे हैं कि उन्होंने ज्योति सिंह के आरोपों का जवाब दिया है। चलिए जानते हैं कि पवन सिंह ने अपने पोस्ट में क्या लिखा है।
हाल ही में पवन सिंह ने अपने इंस्टा हैंडल पर ट्रेडिशनल आउटफिट में हाथ जोड़ते हुए एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा-एक कहावत है- 'जिस तन लागे सो तन जाने, कोई न जाने पीर पराई' बता दें कि पवन सिंह के इस पोस्ट के बाद से तो कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाइया अब भाभी को अपना भी लीजिए। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- जो भी हुआ है भइया लेकिन अब भाभी को माफ कर दो। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-भइया निजी मामले को निजी रखिए और भाभी को माफ कर दीजिए।
क्या कहा था ज्योति सिंह ने...
पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने अपने इंस्टा पोस्ट पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- पिछले दो महीने पहले मेरे पापा जी भी आप से मिलने गए, लेकिन कोई सकारात्मक रिजल्ट आप ने नहीं दिया। दुनिया का कौन सा बड़ा पाप मैंने किया है। जिसकी इतनी बड़ी सजा मुझे दी जा रही है। मेरे मां- बाप की इज्जत से खेलने का प्रयास किया जा रहा है। जब मैं आपके लायक नहीं हूं या नहीं थी तो आपने जैसे पहले मुझसे दूरी बनाई थी आप मुझे वहीं छोड़ देते। आज आपने मुझे जीवन की उस चोटी पर लाकर खड़ा किया है कि मुझे आत्मदाह के सिवा कुछ नहीं सूझ रहा, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकती क्योंकि फिर सवाल मुझ पर ही उठेंगे और मेरे मां बाप पर उठेंगे।
ज्योति सिंह ने आगे कहा कि- मैं आपसे विनती करती हूं कि अगर आप मुझे अपने लायक नहीं समझते या अपनी पत्नी नहीं समझते तो थोड़ा इंसानियत के नाते आप मेरे साथ खड़े हो जाते तो यही मेरे लिए बड़ी बात होगी। मैं आपसे अंतिम बार विनती करती हूं मैं सात सालों से संघर्ष कर रही हूं। आप एक बार कॉल मैसेज का रिप्लाई कर दें। मेरा दर्द समझिए। बता दें कि ज्योति सिंह का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर छा गया है इस पोस्ट पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications