भोजपुरी स्टार Pawan Singh की पार्टी में मारपीट के साथ बुरी हालत, एक्टर का भड़का गुस्सा, फेंकी कुर्सियां

By Filmibeat Desk
Pawan Singh

Pawan Singh Video:भोजपुरी स्टार पवन सिंह के जन्मदिन के मौके पर जमकर हंगामा हुआ। भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने 5 जनवरी को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। अपने बर्थडे के मौके पर पवन सिंह ने अपने सभी करीबी लोगों को बुलाया था। लेकिन उनके इस जन्मदिन की पार्टी एक नई कंट्रोवर्सी का हिस्सा बन गई। पवन सिंह के करीबी लोगों ने तमाशा बनाकर पूरी पार्टी पर पानी फेर दिया।

इस पार्टी का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जहां वह अपने को एक्टर के साथ डांस करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। लेकिन पार्टी में सारे खुशी के माहौल के बीच काफी अनबन हो गई। पार्टी का पूरा माहौल ही पूरी तरह से बिगड़ गया। मामला इस तरह खराब हो गया कि वहां मौजूद कुछ लोग एक दूसरे पर कुर्सी भी फेंकते हुए नजर आ रहे थे।

पवन सिंह ने अपनी जन्मदिन की पार्टी का आयोजन लखनऊ में किया था। इस पार्टी में पवन सिंह ने अपना नया सांग आ जईहे पांच भी रिलीज किया। पवन सिंह के इस गाने के लांच के मौके पर एक्ट्रेस डिंपल सिंह और सिंगर शिल्पी राज भी मंच पर मौजूद थे। पवन सिंह अपने नए गाने के लांच पर काफी खुश नजर आ रहे थे। तभी पीछे से मारपीट की आवज आने लगी।

हॅाल में ही जमकर मारामारी शुरू हो गई। पवन सिंह ने इस झगड़े को काफी रोकने की कोशिश की। लेकिन इतनी भीड़ और गर्म माहौल में उनके लोग ही उनकी बात सुनने के लिए तैयार नहीं थे। इसके बाद पवन सिंह को ही इतना बुरा लगा कि वह खुद ही अपने जन्मदिन की पार्टी को छोड़कर बीच से ही चले गए। बता दें कि भोजपुरी स्टार पवन सिंह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं। भोजपुरी कलाकारों के बीच पवन सिंह की गिनती टॅाप पर होती है। भोजपुरी एक्टर पवन सिंह बीते काफी समय से अपनी शादी और तलाक को लेकर भी काफी बड़ी कंट्रोवर्सी का हिस्सा बनते आए हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X