बिहार के डेहरी कोर्ट में पावर स्टार पवन सिंह की हुई पेशी, कटघरे में क्यों खड़े हुए सुपरस्टार, जानिए पूरा मामला

भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाने वाले एक्टर पवन सिंह आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। बता दें कि पवन सिंह के गाने तो इंटरनेट पर धूम मचा देते हैं। उनके गाने नए हों या पुराने इंटरनेट पर छाए ही रहते हैं। जिस तरह से पवन सिंह के नए पुराने गाने ट्रेंडिंग में रहते हैं। उसी तरह से उनके कुछ पुराने विवाद भी उनका पीछा नहीं छोड़ते हैं। बता दें कि हाल ही में पावर स्टार को बिहार के डेहरी कोर्ट में पेश होना पड़ा। यह मामला चुनाव से जुड़ा बताया जा रहा है।

Pawan Singh

इस वजह से कोर्ट में शामिल हुए पवन सिंह

दरअसल पवन सिंह रोहतास जिले के डेहरी कोर्ट में हाजिर हुए। यह मामला साल 2024 का है। जब लोकसभा चुनाव के दौरान पवन सिंह आचार संहिता का उल्लंघन किया था। जिसे लेकर आज तक कोर्ट में सुनवाई चल रही है और पवन सिंह भी हर बार ही सुनवाई में शामिल होते हैं।

लग चुका है आचार संहिता उल्लंघन का केस

आपको बता दें कि पवन सिंह ने काराकाट संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। इस दौरान दिशा निर्देशों के उल्लंघन को लेकर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। अभी तक इस मामले को लेकर कोई फैसला सामने नहीं आया है, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी पवन सिंह न्यायिक प्रक्रिया में शामिल हुए हैं।

सुरक्षा घेरे में कोर्ट पहुंचे पवन सिंह

बता दें कि पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। जिस वजह से उनकी सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं। कोर्ट में पेशी के दौरान भी पवन सिंह सुरक्षा की निहरानी में थे।

More from Filmibeat

Read more about: pawan singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X