Bhojpuri Star Pawan Singh पर टूटा मुसीबतों को पहाड़, यूट्यूबर ने लगाया ऐसा गंभीर आरोप, जाना पड़ेगा जेल?

Pawan Singh

Pawan Singh Controversy: भोजपुरी फिल्मों के जाने-माने एक्टर पवन सिंह को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। अपने गानों और एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाले वाले पवन सिंह अब कानूनी पचड़े में फंस गए हैं।

Pawan Singh के खिलाफ मामला हुआ दर्ज

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह पर हाल ही में केस दर्ज किया गया है। पवन सिंह पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। जानकारी के अनुसार, भोजपुरी स्टार के खिलाफ पटना के कदमकुआं थाने में हत्या की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।

यूट्यूबर Babita Mishra ने लगाया आरोप

पवन सिंह पर यूट्यूबर बबीता मिश्रा नाम की महिला को गोली मारने की धमकी देने का आरोप है। केस दर्ज होने के बाद पटना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यूट्यूबर ने अपनी शिकायत में बताया है कि 23 सितंबर की रात को बहादुरपुर ओवरब्रिज के पास से गुजर रही थीं और इस दौरान वो अपनी कार में थीं। इसी दौरान चार बाइक सवारों ने उनकी कार को घेर लिया और रोक लिया। उन्होंने उन्हें पवन सिंह के रास्ते से हट जाने की धमकी दी थी।

'सिर पर कट्टा रखकर दी धमकी'

यूट्यूबर महिला ने आगे बताया कि बदमाशों ने उनके सिर पर कट्टा रखकर उन्हें धमकी दी और धमकी देने के बाद वो फरार हो गए। इसके आगे बबीता मिश्रा ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत और अपनी पूरी बात 24 सितंबर को पटना के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से की। इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी सुरक्षा की गुहार लगाई।

Read more about: pawan singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X