स्कूल जाने के लिए मीलों पैदल चला ये एक्टर, मजदूरों संग किया काम, आज करोड़ों का है मालिक, पहचाना?

Manoj Tiwari Net Worth: मनोज तिवारी भोजपुरी इंडस्ट्री के एक जाने माने एक्टर है और आपको बता दे कि अभी के वक्त में वह राजनीति में भी काफी अच्छा काम कर रहे हैं। उनका बेबाक अंदाज भी लोगों को काफी पसंद आता है। हालांकि आपको बता दें कि वह भोजपुरी सिनेमा में सुपरस्टार का दर्जा पा चुके हैं और साथ ही वह जबरदस्त गायक भी है।
लेकिन आपको बता दें कि मनोज तिवारी को इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। एक वक्त हुआ करता था जब उनके पास में पैसे भी नहीं होते थे और उनको प्लेटफार्म पर रात गुजारनी पड़ती थी। इसीलिए आज हम आपको मनोज तिवारी के स्ट्रगल के बारे में बताने वाले हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मनोज तिवारी का जन्म वाराणसी में 1 फरवरी 1971 में हुआ। 53 साल के मनोज तिवारी ने फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले बहुत बुरा वक्त देखा है। स्कूल जाने के लिए वह 4 किलोमीटर पैदल चलते थे और वही उनकी कॉलेज की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हुई। जहां पर उन्होंने हिंदी में MA किया था।
बताते चलें कि साल 1998 में अपने गांव से वह वाराणसी आए। शहर में उनके पास रहने के लिए कुछ नहीं था। जैसे तैसे एक घर मिला तो वहां पर भी ठीक से रहने का कोई ठिकाना नहीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें जब वक्त मिलता था तो वह मजदूरों के साथ घर बनाने में मदद करते थे। उन्होंने खुद ट्रॉली भी ढोई है।
लेकिन साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ससुरा बड़ा पईसावाला से उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा। फिर में उनके साथ रानी चटर्जी भी थी। इस फिल्म से वह काफी पॉप्युलर हो गए और फिल्म ने तकरीबन 9 करोड़ की कमाई की थी। जानकर आपको हैरानी होगी कि इस फिल्म का बजट सिर्फ और सिर्फ 30 लाख का था।
लेकिन अगर हम मनोज तिवारी के नेटवर्थ की बात करें तो आपको बता दें कि अभी के वक्त में वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। दरअसल लोकसभा चुनाव 2024 के वक्त हलफनामे में उन्होंने बताया था कि वह तकरीबन 33 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास 21 करोड़ की अचल संपत्ति है तो वही चल संपत्ति 12 करोड़ की है। उनके बैंक में 8 करोड़ है।


Click it and Unblock the Notifications