बेटी के जन्म पर खुशी से झूमे Manoj Tiwari,लिखा- देवी का रूप, अस्पताल में पत्नी की हुई ऐसी हालत

Manoj Tiwari Blessed With Baby Girl: भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी पिता बन गए हैं। 51 साल की उम्र में वह अपने घर एक नन्ही परी के आगमन से बेहद खुश हैं। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी तीसरी दफा पिता बने हैं। उनकी पत्नी सुरभि तिवारी ने बेटी को जन्म दिया है। मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया पर अस्पताल से अपनी पत्नी के साथ सेल्फी शेयर कर इसकी जानकारी दी है। मनोज तिवारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है।
आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई है। उस पर आप सभी का आशीर्वाद बना रहे। सुरभि-मनोज तिवारी। मनोज तिवारी के इस पोस्ट पर कई लोकप्रिय लोगों ने बधाई दी है। आपको बता दें कि बीते महीने मनोज तिवारी ने पत्नी के गोद भराई की रस्में की थीं। इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की।
इस पोस्ट से ही लोगों को जानकारी मिली कि वह उम्र के इस पड़ाव पर पिता बनने जा रहे हैं। आपको बता दें कि साल 1999 में मनोज तिवारी ने रानी तिवारी से शादी की। इस शादी से उनकी एक बेटी हैं। साल 2012 में वह अपनी पत्नी से अलग हो गए। इसके बाद उन्होंने सुरभि तिवारी से शादी कर ली।
सुरभि से मनोज को एक बेटी है। एक बार फिर से मनोज को दूसरी बेटी हुई है। मनोज तिवारी ने 49 साल की उम्र में दूसरी शादी। नेता मनोज ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि मैं फिर से शादी की तैयारी कर रहा हूं। मेरे लिए अकेले रहना काफी मुश्किल है। सब कुछ होते हुए भी जिंदगी तन्हा हो तो थोड़ी तकलीफ होती है।इस शादी को उन्होंने कई लोगों से छिपा कर रखा। काफी समय से फिल्मों से दूर मनोज तिवारी का सारा फोकस राजनीति में लगा हुआ है। एक लंबे समय से उन्होंने भोजपुरी फिल्मों से काफी दूरी बना ली है।


Click it and Unblock the Notifications











