'2 साल तक मेरा शोषण..' फफक फफकर रोई एक्ट्रेस, भोजपुरी एक्टर मनी मेराज के कारनामों का फिर खुलासा, गंभीर आरोप

Vannu The Great

Vannu The Great Viral Video- भोजपुरी एक्टर मनी मेराज और उनकी हीरोइन को लेकर जो बवाल मचा हुआ है इसकी पर्तें खुलती जा रही हैं। वन्नू द ग्रेट ने सोशल मीडिया पर रोते हुए जो दुखड़े सुनाए हैं वो काफी हैरान करने वाले हैं।

वेलकम फिल्म की इस एक्ट्रेस ने अपने कोस्टार पर इतने गंभीर आरोप लगाए हैं जो कि चर्चा में हैं और इसका जवाब मनी मेराज कब देंगे ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

अब वन्नू द ग्रेट का एक और वीडियो में सामने आया है जिसमें वो शादी नहीं बल्कि अब लिव इन रिलेशनशिप की बात कर रही हैं। उनका कहना है कि दोनों दो-ढाई साल से लिव इन में थे और उनके घरवालों ने बात छिपाने के लिए कहा था।

रोते हुए वन्नू द ग्रेट ने लगाए आरोप

वायरल हो रहे इस वीडियो में वन्नू का कहना है, ''दो ढाई साल आप मेरे साथ लिव इन में थे। शादी नहीं मानते हो ना आप, मत मानों लेकिन मैं मानती हूं। दुनिया की नजरों में लिव इन में, आप मेरे साथ लिव इन में थे, क्या कर रहे थे? मेरा शोषण कर रहे थे। आपके घर में मां बहन बेटी नहीं है, आप उसके साथ भी कर सकते थे।'' दूसरे वीडियो में वन्नू द ग्रेट कह रही हैं कि, ''जिसने प्यार किया है वही मेरी इस स्थिति को समझ सकता है।'' इस वीडियो के सामने आते ही ये आग की तरह वायरल हो रहा है। लोग इन वीडियोज पर कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं तो कुछ लोग समर्थन में हैं।

वन्नू द ग्रेट और मनी मेराज ने एक साथ फिल्म वेलकम में काम किया था और इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। फिल्म के गाने जबरदस्त थे। भोजपुरी फिल्म वेलकम मनी मेराज की डेब्यू फिल्म थी और अच्छी खासी कमाई इस फिल्म ने की थी। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है...

More from Filmibeat

Read more about: mani meraj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X