बिहार चुनाव में मिली हार के बाद अब खेसारी का बदला मूड,RJD का पल्ला छोड़ क्या थामेंगे अब BJP का हाथ ?
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने सितारे खेसारी लाल यादव आए दिनों किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं, लेकिन फिलहाल तो खेसारी लाल यादव ने अपनी बिहार की राजनीति को लेकर चल रही अटकलों पर चुप्पी तोड़ी है। दरअसल पिछले कुछ समय से खेसारी लाल यादव से पूछा जा रहा था की बिहार में मिली शिकस्त के बाद क्या वह दुबारा चुनाव मैदान में नजर आएंगे ? खेसारी ने अपने राजनीति भविष्य पर तो जवाब तो दिया ही साथ ही में बीजेपी ज्वाइन करने की अफवाहों पर भी चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि क्या कहा खेसारी लाल यादव ने इस मामले के ऊपर।

राजनीति को लेकर ये क्या कह गए खेसारी
खेसारी लाल यादव की फिल्में हो या गाने वह सोशल मीडिया पर आते ही धमाल मचा देते हैं उनका क्रेज उनके फैंस में साफ देखने को मिल जाता है। बता दें इसी क्रेज को देखते हुए RJD ने खेसारी लाल यादव को 2025 बिहार विधानसभा में छपरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़वाने का फैसला लिया था। मगर खेसारी लाल यादव बिहार विधानसभा में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए और उन्हें बीजेपी की छोटी कुमारी से शिकस्त का सामना करना पड़ा था, लेकिन चुनाव के इतने समय बाद खेसारी लाल यादव ने राजनीति में रहने को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ दी है उनका जवाब सुन उनके फैंस को झटका लगा है।
क्या BJP से जुड़ने वाले हैं खेसारी लाल यादव
बता दें खेसारी लाल यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा की मैं एक कलाकार ही ठीक हूं और मुझे कलाकार ही रहने दीजिए। राजनीति मेरे बस की नहीं है। क्योंकि राजनीति में अपना काम बनाने के लिए झूठ का सहारा लेना पड़ता है। जबकि मेरा स्वभाव सच्चा है और मैं बस सच बोलने वाला इंसान हूं सिर्फ झूठ बोलने वाले ही लोग यह जीत सकते हैं। वहीं चुनाव में मिली हार के बाद यह भी चर्चाएं तेज हो गई थीं कि जल्द खेसारी लाल यादव बीजेपी पार्टी ज्वाइन करने वाले हैं। इस बात पर भी खेसारी खुल कर बोले की अब मैं कही नहीं जा रहा अब मैं बस कलाकार रहते हुए ही लोगों की सेवा में जुटा रहूंगा।


Click it and Unblock the Notifications