खेसारी लाल यादव की कुल संपत्ति जान लगेगा जोर का झटका, घर में रखा है इतने लाख का कैश और बैंक में...

भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी गायकी और शानदार अभिनय से पहचान बनाने वाले खेसारी लाल यादव भोजपुरी के सुपरस्टार कहे जाते हैं। खेसारी लाल यादव को तो लोग इतना पसंद करते हैं कि उनके गाने आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा देते हैं। भक्ति गानों के अलावा रोमांटिक और देशभक्ति गानों में तो खेसारी लाल यादव माहिर हैं। सोशल मीडिया पर तो उनके काफी चर्चे होते हैं, लेकिन बता दें कि इन दिनों राजनीति में भी खेसारी लाल यादव का नाम तेज है।
राजनीति में करियर जमा रहे हैं खेसारी
खेसारी लाल यादव ने शुक्रवार को छपरा विधानसभा सीट से RJD प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। जिसमें उनका हलफनामा खास चर्चा में आ गया है। इस हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति के बारे में खुलकर लिखा है। वहीं भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव की संपत्ति जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।
खेसारी की कुल संपत्ति जान उड़ जाएंगे होश
खेसारी लाल यादव ने खुद ही इस हलफनामे में अपनी अचल संपत्ति 24 करोड़ रुपये बताई है। इसके बाद उन्होंने 16.89 करोड़ रुपये की चल संपत्ति का जिक्र किया। इसी के साथ ही उनके पास 7.91 करोड़ रुपये एक और अचल संपत्ति है। इसी के साथ ही खेसारी लाल यादव ने अपनी पत्नी की भी संपत्ति के बारे में भी लिखा। खेसारी बताते हैं कि उनकी पत्नी चंदा के पास कुल 90.2 लाख रुपये की चल और 6.49 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। इसी के अलावा खेसारी लाल यादव के पास 5 लाख रुपये नकद और पत्नी के पास भी लगभग 2 लाख रुपये का कैश है। इसके अलावा उनके पास 35 लाख रुपये की सोने की ज्वैलरी भी है।
पॉपुलर एक्टर हैं खेसारी लाल यादव
आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्में और 5000 से ज्यादा वह गाने गा चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications










