'पाप धोने वाली मशीन नहीं है..' प्रेमानंद जी महाराज को लेकर ये क्या बोल गए खेसारी लाल यादव, दंग हैं लोग!

Khesari Lal Yadav Premanand Ji Mahahraj- प्रेमानंद जी महाराज को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर बात होती है और देखा जाता है कि सितारे भी उनके पास पहुंचते हैं। ये सिलसिला सबसे पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने शुरु किया था।
लेकिन अब कई सितारे वहां पहुंच चुके हैं। हाल ही में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी भी पहुंचे थे। लेकिन अब भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।
उन्होने कहा है कि प्रेमानंद महाराज को पाप धोने की मशीन समझना लोगों को बंद करना चाहिए। इसके बाद उनका बयान खबरों का हिस्सा है। बता दें कि हाल ही में राज कुंद्रा पर धोखाधड़ी का आरोप लगा था जिसके बाद वो प्रेमानंद जी महाराज के पास गए थे और अपनी किडनी देने का प्रस्ताव रखा था।
क्या बोले खेसारी लाल यादव
भोजपुरी अभिनेता ने कहा, ''प्रेमानंद महाराज को बस अनुभूति कीजिए। कुछ दिनों से नोटिस किए हैं कि कुछ लोग इमेज मेकिंग के लिए वहां जाने लगे हैं। वो पाप धोने वाली मशीन नहीं है, सच्ची श्रद्धा है तो उनका स्मरण कीजिए। हर जगह प्रमोशन और प्रचार ठीक नहीं लगता है।'' इसके बाद अभिनेता के इस बयान को लेकर लोग बातें कर रहे हैं और कहीं हद तक समर्थन भी कर रहे हैं। खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं और कई गानों और फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं और काफी पसंद किए जाते हैं।
क्या बोले लोग?
खेसारी लाल यादव के इस बयान के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''ये बड़ी अच्छी बात कही है।'' एक ने लिखा, ''भैया बिल्कुल सही कह रहे हैं'' एक ने लिखा, ''प्रेमानंद महाराज का दर्शन ही देव दर्शन मान लिया गया है, जय श्री कृष्ण।'' एक ने लिखा, ''पहली बार इसकी कोई बात सही लगी है।'' एक ने लिखा, ''खेसारी लाल की पहली बार कोई बात अच्छी लगी, हां हां मैं एक मुस्लिम हूं पता है मुझे पर मैं भी उनको यानी प्रेमानंद महाराज जी को फॉलो करता हूं।''इस तरह से लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications