शर्ट उतार, हाथों में फूलों का गुलदस्ता लिए होटल के कमरे में किसे मनाते दिखे खेसारी लाल,Video देख चौंक गए फैन्स

Khesari lal yadav Video Viral: भोजपुरी सिनेमा के जाने माने एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) अपनी एक्टिंग के साथ ही अपनी शानदार पर्सनालिटी के लिए भी जाने जाते हैं खेसारी लाल यादव इतने पॉपुलर हैं कि उनके नए के साथ ही पुराने गाने भी फैन्स को बेहद पसंद आते हैं। खेसारी लाल के गानों के लोग इतने दीवाने हैं कि शादी पार्टियों में भी लोग खेसारी के गानों पर डांस करना पसंद करते हैं।
हाथों में गुलदस्ता लिए किसे मना रहे हैं खेसारी लाल
खेसारी लाल यादव सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। उनके पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। वहीं हाल ही में खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव शर्ट उतारे हाथों में गुलदस्ता लिए नजर आ रहे हैं। खेसारी लाल यादव गाना गाकर किसी को मनाते नजर आ रहे हैं।
खेसारी लाल का वीडियो देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
आपको बता दें कि हाल ही में खेसारी लाल यादव का नया गाना 'अब तू सतावल छोड़ द' रिलीज हुआ है। इस गाने में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव अपनी प्रेमिका को मनाते नजर आ रहे हैं, लेकिन जब वह नहीं मानती हैं तब वह उसे थप्पड़ मार देते हैं। खेसारी अपनी हर हरकत पर काफी शर्मिंदा होते है। वहीं खेसारी की प्रेमिका उन्हें छोड़कर चली जाती हैं। बता दें कि यह खेसारी लाल यादव का Sad Song है। जिसमें खेसारी लाल यादव का दर्द देख फैन्स भी इमोशनल हो गए है। वहीं खेसारी के लेटेस्ट वीडियो को देखे फैन्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आपने इमोशनल कर दिया है। वहीं दूसरे ने लिखा- क्या बात है आपके जैसा कोई नहीं आप किंग हैं भोजपुरी के।


Click it and Unblock the Notifications











