VIRAL VIDEO: हर एक्ट्रेस में अपनी पत्नी देखते हैं खेसारी लाल यादव, बोले- जैसा मैं पत्नी के साथ हूं वैसा ही...

Khesari Lal yadav

Bhojpuri actor Khesari Lal yadav Video Viral: भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर खेसारी लाल यादव अपनी दमदार पर्सनालिटी और अपने अंदाज के लिए जाने जाते हैं।

खेसारी लाल यादव के लाखों नहीं बल्कि करोड़ों फैन्स हैं। उनकी एक झलक देखने के लिए फैन्स घंटों लाइन में इंतजार करते हैं। बता दें कि खेसारी लाल सोशल मीडिया पर भी खास एक्टिव रहते हैं।

खेसारी लाल यादव जितना मशहूर अपनी एक्टिंग को लेकर हैं उतना ही वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। कई भोजपुरी एक्ट्रेसेस के साथ उनके रिलेशनशिप को लेकर सवाल उठाए गए हैं।

काजल राघवानी ने लगाए खेसारी पर कई आरोप
काजल राघवानी ने तो बीते दिनों यह आरोप भी लगाया था कि खेसारी ने उनसे शादी का वादा किया था। उन्होंने लंबे समय तक उन्हें डेट किया, लेकिन अब उन्होंने धोखा दे दिया है। काजल द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद खेसारी लाल यादव का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव खुद बता रहे हैं कि कैसे हैं उनके बाकी एक्ट्रेससे के साथ संबंध।

वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जाएं- खेसारी लाल सभी एक्ट्रेसेस में देखते हैं अपनी पत्नी

हर एक्ट्रेस में पत्नी को देखता हूं...
वीडियो में खेसारी लाल यादव कहते हैं कि- 'मेरी वाइफ बहुत खूबसूरत है। वो अंदर से जितनी खूबसूरत है उतनी ही बाहर से भी है। हमारे दो बच्चे हैं और मैं अपने बच्चों से बहुत प्यार करता हूं और मैं उस हर एक हिरोइन जिसके साथ काम करता हूं। मैं उनके अंदर अपनी वाइफ को पाता हूं। तभी मैं रोमांस कर पाता हूं। मुझे लगता है कि ये मेरी वाइफ है। मैं जो अपनी वाइफ के साथ काम करता हूं। वहीं इन लोगों के साथ करता हूं बस पर्दे पर...पर्दे के बाद मैं बहुत शरीफ आदमी हूं।'

वीडियो देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
आपको बात दें कि इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- कितना डबल मीनिंग बोल गया तो वहीं दूसरे ने कहा-हद हो गई सब कुछ तो कह दिया। वहीं तीसरे यूजर ने कहा- खुद ही कर दिया पर्दा फाश।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X