खेसारी लाल यादव की 'आतंकवादी' होली पर धमाल मचाएगी !

खेसारी लाल यादव की 'आतंकवादी' होली पर धमाल मचाएगी।

By Shivani Verma

श्रेयश फिल्म्स के बैनर तले बनी साल की बहुचर्चित फ़िल्म 'आतंकवादी' को होली के शुभ मौके पर प्रदर्शित किया जाएगा। दर्शकों के चहीते अभिनेता खेसारी लाल यादव इस फ़िल्म से दर्शकों के बीच पहली बार एक आतंकवादी की भूमिका में आएंगे।

निर्माता प्रेम राय द्वारा निर्माण किये गए इस फ़िल्म का निर्देशन एम आय राज द्वारा किया गया है और फ़िल्म में खेसारी के अपोजिट शुभी शर्मा नजर आएंगी।

bhojpuri-actor-khesari-lal-yadav-s-movie-aatankvadi-release-on-holi

अपनी इस फ़िल्म को लेकर खेसारी लाल ने बताया "मैंने भोजपुरी इंडस्ट्री में कई फिल्में की हैं लेकिन इस फ़िल्म को लेकर मैं काफी उत्सुक हू्ं, क्योंकि इस फ़िल्म में मैं पहली बार मेरे दर्शकों के बीच कुछ नए लुक को लेकर आ रहा हूं।

दर्शकों को मेरा लुक देखकर यही लग रहा होगा की मैं नेगेटिव किरदार में हूं लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। मेरा किरदार भले ही आतंकवादी का है लेकिन एक आतंकवादी कैसे आतंकवादी बनता है और कैसे बुराई से अच्छाई का सफ़र तय करता है अपने देश के लिए यह इस फ़िल्म में दर्शकों को देखने मिलेगा"।

इस फ़िल्म के सभी गाने काफी अच्छे हैं जिनमें संगीत मधुकर आनंद का दिया गया है।' कई सुपरहिट फिल्में दे चुके निर्माता प्रेम राय अपनी इस फ़िल्म के बारे में बताते हैं। "आतंकवादी यह फ़िल्म एक मनोरंजक फ़िल्म तो है ही लेकिन इसी के साथ इस फ़िल्म में दर्शकों के लिए कई सारी ऐसी सच्चाइयां हैं जो हर दर्शक एक आतंकवादी के जीवन को लेकर जानना चाहता है।

यह फ़िल्म दर्शकों के बिच हम होली के खास मौके पर लेकर आ रहे हैं और मुझे पूरी उम्मीद है की दर्शक इस फ़िल्म को देखने सिनेमाघरों तक जरूर जाएंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X