..................... Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav movie viral dialogue on social media - Hindi Filmibeat

भोजपुरी एक्टर Khesari Lal के एक डायलॉग ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, कहा- 'तुम्हारी मां का...'

Khesari Lal

Bhojpuri Movie: भोजपुरी सिनेमा का चर्चित चेहरा हैं खेसारी लाल (Khesari Lal Yadav), जिनकी फिल्म का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। खेसारी लाल की फिल्मों में मनोरंजन के लिए धाकड़ गाने तो होते ही हैं साथ ही होते हैं धमाकेदार डायलॉग।

खेसारी लाल का डायलॉग हुआ वायरल

भोजपुरी सिनेमा के नामी-गिरामी एक्टर खेसारी लाल का एक ऐसा ही डायलॉग सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसे सुनने के बाद लोग खुद को ताली बजाने से नहीं रोक पा रहे हैं। खेसारी लाल का ये डायलॉग अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

खेसारी लाल का ये डायलॉग

हम जिस डायलॉग की बात कर रहे हैं, उसमें एक शख्स खेसारी से कहता नजर आ रहा है कि दो मिनट में तुम्हारी वर्दी उतरवा दूंगा... सिर्फ दो मिनट में... जिसके जवाब में खेसारी कहते हैं कि... ऐ... ये वर्दी सरकारी है... ये तुम्हारी मां का पेटीकोट नहीं है कि तुम्हारे पिता इसे उतार देंगे।

लोगों ने किए ऐसे कमेंट

ये डायलॉग खेसारी लाल की किस फिल्म का है, ये तो नहीं पता चल पाया है लेकिन ये उनके फेमस डायलॉग में से एक है। इस वीडियो के सामने आते ही लोग तरह-तरह के कमेंट भी करने लगे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'कुछ भी हो डायलॉग में दम तो है', दूसरे यूजर ने लिखा- 'खेसारी लाल ऑन टॉप', तीसरे यूजर ने लिखा- 'पर्सनल हो गया ये तो...'। इसके बाद एक यूजर ने लिखा- 'रियल भोजपुरी मूवी'।

खेसारी लाल की आने वाली फिल्म

खेसारी लाल के वर्कफ्रंट की बात करें तो म्यूजिक वीडियो, फिल्में और स्टेज शो शामिल हैं। खेसारीलाल यादव जल्द ही नई फिल्म 'गॉड फादर' के साथ दर्शकों के दिलों पर राज करने को तैयार हैं, इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और लोग उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में खेसारी का शानदार अंदाज देखने को मिल रहा है।

Read more about: khesari lal yadav
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X