अपनी ही बेटी के सामने इस स्टार ने रचाई शादी!
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार एक्टर खेसारी लाल यादव हमेशा ही काफी सुर्खियों में रहते हैं। कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी अपने गानों को लेकर खेसारी हमेशा ही चर्चाओं में रहते हैं लेकिन हाल ही में खेसारी ने कुछ ऐसा कर दिया है जिससे लोग बिलकुल ही अचम्भे में पड़ गए हैं।

जी हां खेसारी ने पिछले दिनों अभिनेत्री काजल राघवानी से सात फेरे लेकर शादी रचा ली और यही नहीं इस शादी में खेसारी की ७ साल की बेटी कृति यादव भी मौजूद थी और कृति के सामने ही खेसारी ने काजल से शादी कर ली, यहां तक कि कृति ने ही अपने पापा खेसारी को सिन्दूर देकर काजल की मांग भरने को कहा।
चौकिये नहीं, अब तक जो भी आपने पढ़ा यह सब बिलकुल ही सच है लेकिन इस सच में भी कुछ और सच्चाई है जिसपर से हम परदा हटाते हैं।
दरअसल, खेसारी इन दिनों अपनी ७ साल की बेटी कृति यादव के साथ गुजरात के वडोदरा में फिल्म 'दुलहिन गंगा पार के' की शूटिंग कर रहे हैं और फिल्म में ही कहानी के अनुसार खेसारी और काजल एक दूसरे से शादी के बंधन में बंधते है।
इस फिल्म में कृति भी मुख्य भूमिका में हैं और खेसारी उनके चाचा की भूमिका में है। ब्रांड बिल्ला प्रोडक्शन प्रा .ली के बैनर तले बन रही इस फिल्म में खेसारी लाल यादव और उनकी बेटी कृति यादव के बिच चाचा -भतीजी का स्नेह ,लाड़ दिखाया जाएगा।
कृति की यह पहली फिल्म है और मात्र ७ साल की होने के बावजूद कृति इस फिल्म में अपने बेहतरीन भूमिका के प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म के निर्माता अरविन्द आनंद है जो एक बेहतरीन ,सामाजिक पारिवारिक फिल्म दर्शकों के बीच लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म के निर्देशक अशलम शेख हैं।


Click it and Unblock the Notifications