Khesari lal Yadav : रोते हुए खेसारी लाल यादव बोले- बेटी का कोई कसूर नहीं है, मैं इंडस्ट्री छोड़ दूंगा

Khesari Lal Yadav : भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को किसी पहचान की जरुत नहीं है। खेसारी अपने म्यूजिक वीडियो और फिल्मों के कारण स्टारडम हासिल किया है। बीते कुछ समय से खेसारी लाल यादव की प्रोफेशनल और निजी जिंदगी पर मुसीबत थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में खेसारी ने इस बात की घोषणा की है कि वह इस इंडस्ट्रई को छोड़ देंगे। उनकी बेटी को लगातार टारगेट किया जा रहा है। जिससे वह काफी परेशान हैं। खेसारी ने कहा है कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। खेसारी ने वीडियो में कहा है कि उनके परिवार को भी इस मामले में घसीटा जा रहा है।
खेसारी ने बताया कि कैसे उनकी बेटी के नाम और फोटो का इस्तेमाल करके एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल किया जा रहा है। खेसारी ने इशारा दिया है कि राजपूत समाज उनके खिलाफ हो गया है। कुछ समय पहले लाइव वीडियो में उनके किसी करीबी ने एक लड़के को थप्पड़ मार दिया था। यह सारा मामला वहीं से जुड़ा हुआ है। उनकी बेटी को फालतू में इस मामले में शामिल किया गया है।

खेसारी लाल यादव बोले मेरी हालत खराब
खेसारी कहते हैं कि वह अपनी बेटी के साथ हो रही हरकत से पूरी तरह से टूट गए हैं। खेसारी लाल यादव ने कहा कि आज पूरे दिन मैं काम नहीं कर पाया। नींद भी मुझे नहीं आ रही है। भूख भी नहीं लग रही है। इसकी वजह यह है कि मैं एक पिता भी हूं। खेसारी ने कहा कि उनके पास चुनिंदा कंपिनायां हैं।

मैं 24 घंटे काम करता हूं- खेसारी लाल यादव
वह वहां पर काम करना चाहते हैं। जिसके लिए उन्हें रोका जा रहा है। खेसारी ने अपने साथ हो रही परेशानियां को जाहिर करते हुए कहा कि वह 24 घंटे काम करते हैं। लेकिन कुछ लोगों का यह मानना है कि वह भोजपुरी सिनेमा के लायक नहीं हैं।

इंडस्ट्री छोड़ दूंगा-खेसारी
खेसारी ने पूछा है कि क्या उनके फैंस को भी ऐसा लगता है वो बताएं। अगर ऐसा हुआ तो वह किसी दूसरी इंडस्ट्री में चले जायेंगे। उस जगह भी वह खुद को साबित करके बतायेंगे।

इतनी परेशानी नहीं उठाई कभी-खेसारी
खेसारी ने लोगों से गुजारिश करके कहा है कि आप लोगों को जो कुछ भी कहना है मुझसे कहिए। मेरे पास एक परिवार है। मैं कभी अपनी पत्नी के साथ छठ नहीं मना पाता। बच्चों के जन्मदिन पर नहीं पहुंच पाता हूं। यह सब इसलिए ताकि मैं आप लोगों का एंटरटेनमेंट कर पाऊं। मैं आज इतनी तकलीफ में हूं जितनी परेशानी मैंने कभी नहीं उठाई।

बेटी को क्या जवाब दूंगा-खेसारी
खेसारी ने रोते हुए आगे कहा कि इस मामले में मेरी बेटी की कोई गलती नहीं है। मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि जाऊंगा तो किससे आंख मिलाऊंगा? मेरी बेटी बड़ी हैं। वह चीजें समझती हैं। मेरी बेटी जानती हैं कि उसके पिता दिलों पर राज करते हैं। मैं अगर गया घर पर तो क्या जवाब दूंगा कि उसके पिता के कारण उसे बेइज्जत किया गया। मैं उससे फोन नहीं कर पा रहा हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि क्या बात करूं उससे।


Click it and Unblock the Notifications











