Bhojpuri Song : जब 'दरद उठेला' में पर्पल साड़ी पहन आहें भरती इस एक्ट्रेस को देख, डोला था खेसारी का इमान!

bhojpuri song

भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर खेसारी लाल यादव अक्सर अपने एक्ट्रेसेस के साथ इंटीमेट सींस को लेकर चर्चा में रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं 2021 में एक ऐसा भी सॉन्ग आया था जिसके कारण खेसारी लाल खूब चर्चा में रहे थे। जी हां, ये सॉन्ग कोई और नहीं बल्कि 'दरद उठेला' था। इस गाने में खेसारी एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता के साथ रोमांस करते नजर आए।

2021 में जब यह गाना यूट्यूब पर आया था तो इसे 4 लाख से अधिक लोगों ने देखा था लेकिन जब अन्य प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हुआ था तो वहां कुछ ही घंटों में इसे 3 मिलीयन व्यूज मिले थे।

इस गाने में रक्षा गुप्ता और खेसारी लाल यादव की रोमांस केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आई थी। गाने में जहां रक्षा गुप्ता शीशे के आगे मेकअप करती हुई और खेसारी के लिए तैयार होती दिखीं, वहीं खेसारी उन्हें इस हॉट अंदाज में तैयार होता देख मचलने लगते हैं। उसके बाद रक्षा पर्पल साड़ी में कभी साड़ी पहने तो कभी पल्लू को कंधे से सरकाते हुए डांस करती नजर और खेसारी के रिझाती नजर आईं।

खेसारी और रक्षा की जोड़ी को फैंस ने भी खूब पसंद किया था। आपको बता दें, इस गाने को खेसारी लाल यादव के साथ शिल्पी राज ने भी अपनी आवाज दी है। वहीं इस गाने के बोल को प्रकाश परदेसी ने लिखा है। गाने का म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है।

भोजपुरिया सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इस गाने को अपलोड किया गया था और जहां गाने को 4.3 लाख व्यूज मिले थे वहीं 6.2 लाख लोगों ने इसे लाइक भी किया था। यूट्यूब चैनल पर फैंस ने इस गाने को लाइक करते हुए खूब कमेंट भी किए थे। फैंस ने जहां इसे 2022 में बेस्ट सॉन्ग बताया तो किसी ने शिल्पी राज की आवाज को पसंद किया। वही किसी ने इस वीडियो सॉन्ग को बहुत अच्छा बताया, तो खेसारी के फैंस उन्हें सॉन्ग में पसंद करते नजर आए। कुछ फैंस को म्यूजिक पसंद आया तो कुछ फैंस को ये सॉन्ग खेसारी का धमाका लगा। बहुत से लोगों ने इसे सुपरहिट करार दिया था। खेसारी की अब पॉपुलरैरिटी ऐसी है कि उनका अब कोई भी सॉन्ग रिलीज होता है तो फैंस उसे लाखों की तादाद में देखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X