बाप-बेटी दिखेंगे एक ही फिल्म में...अब आएगा मज़ा!
एक पिता के लिए यह काफी सौभाग्य की बात होती है की उसकी संतान उससे भी बढ़कर कुछ अच्छा करे और लोग उसकी तारीफ करे। इन दिनों फिल्म सुपरस्टार खेसारी लाल काफी गर्व महसूस कर रहे हैं क्योंकि इन दिनों वे जिस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है उसी फिल्म में उनकी ७ साल की बेटी कृति यादव भी उनके साथ फिल्म में उनकी सह कलाकार के रूप में अभिनय कर रही है।

ब्रांड बिल्ला प्रोडक्शन प्रा.लि के बैनर तले बन रही फिल्म 'दुलहिन गंगा पार के' की शूटिंग इन दिनों गुजरात के वडोदरा में की जा रही है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी मुख्य भूमिका में हैं, लेकिन फिल्म में कृति का किरदार भी काफी अहम है।
फिल्म में खेसारी, कृति के चाचा के किरदार में हैं और फिल्म में दोनों चाचा-भतीजी का स्नेह काफी प्यारे तरह से दर्शकों के बीच लाया जा रहा है। निर्माता अरविन्द आनंद और निर्देशक असलम शेख द्वारा निर्माण की जा रही इस फिल्म में कृति द्वारा किये जा रहे अभिनय की काफी तारीफ़ की जा रही है।
फिल्म के सेट से आई खबर से पता चला है कि कृति फिल्म के हर एक सीन को इस तरह परफॉर्म कर रही है मानों कई सालों से अभिनय कर रही हो। अपने पापा खेसारी लाल के साथ अपनी पहली फिल्म कर रही कृति जितनी खुश है उतने ही खुश खेसारी लाल भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
