Rakh Lehab Dosar: खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी गाना हुआ रिलीज, 8 लाख से भी ज्यादा लोगों ने किया पसंद!

Bhojpuri Video Song Rakh Lehab Dosar: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का एक नया म्यूजिक वीडियो सॉन्ग आज रिलीज हुआ है। इस सॉन्ग का नाम है 'राख लेहब दोसर'। खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने इस गाने में अपनी आवाज दी है।
'राख लेहब दोसर' गाने को वेब म्यूजिक के अधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लांच किया गया है। 4 मिनट 6 सेकंड के इस गाने को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कुछ ही घंटों में इस गाने को अब तक 8 लाख से अधिक लोग यूट्यूब पर देख चुके हैं। इस गाने में एक्ट्रेस रानी हैं। गाने के बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं और वीडियो डायरेक्टर किया है पवन पाल ने। गाने के म्यूजिक डायरेक्टर आर्यन शर्मा हैं।
दिलचस्प बात ये है कि ये गाना इंस्टाग्राम रील, स्पॉटिफाई, गाना, जिओ सावन, यूट्यूब म्यूजिक, एप्पल म्यूजिक, हंगामा म्यूजिक, और Resso प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध है। इतना ही नहीं इस गाने को लगभग 90 लोगों ने यूट्यूब पर लाइक किया है और खेसारी लाल यादव के फैंस इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं।
फैन खेसारी लाल यादव की आवाज और एक्टिंग के कायल हैं और उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। यूट्यूब पर खेसारी लाल यादव के फैंस और फॉलोअर्स उनकी तारीफ में उन्हें कह रहे हैं वे हिस्ट्री ब्रेकर हैं। साथ ही हिस्ट्री क्रिएटर भी उनको लोग कह रहे हैं। यहां तक कि बहुत से फैंस ये भी कह रहे हैं कि खेसारी लाल यादव को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता। कोई उन्हें ग्लोबल ट्रेंडिंग स्टार कह रहा है तो कोई उन्हें ये भी कमेंट कर रहा है कि वे सिर्फ सिंगर ही नहीं है बल्कि बिलियंस लोगों के इमोशन हैं। बहरहाल, खेसारी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि किसी भी भोजपुरी गाने या फिल्म को सक्सेसफुल होने के लिए उनका नाम ही काफी है।
आपको बताते चलें, ऐसे बहुत से गाने हैं जिसे खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने एक साथ गाया है और इन गानों को रातों-रात सफलता मिली है। एक बार फिर इस जोड़ी ने इस गाने को ऐसी ही सफलता दिलाई है, ये सिर्फ कुछ घंटों में मिले व्यूज से ही समझ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











