Khesari Lal Yadav:'प्लाजो वाली' ने जब इस एक्टर का मिजाज कर दिया खराब

khesari lal yadav

Plazo Wali: भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव किसी पहचान के मोहताज नहीं है। किसी भी म्यूजिक वीडियो सॉन्ग या फिल्म की सफलता के लिए खेसारी लाल का नाम ही काफी होता है। आज खेसारी लाल का म्यूजिक वीडियो सॉन्ग 'प्लाजो वाली' रिलीज हुआ है।

इस गाने को ज़ी म्यूजिक भोजपुरी के अधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। कुछ ही घंटों में गाने को चार लाख से अधिक न्यूज़ मिल चुके हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ ही प्रियंका सिंह ने भी आवाज दी है। 'प्लाजो वाली' वीडियो भोजपुरी वीडियो सॉन्ग के बोल लिखे हैं कृष्णा बेदर्दी ने और म्यूजिक दिया है आर्य शर्मा ने। इस गाने को खेसारी के फैंस और फॉलोअर्स खूब पसंद कर रहे हैं और 5 हजार से भी अधिक कमेंट इस गाने पर कर चुके हैं। कमेंट करते हुए फैंस लिख रहे हैं, पहले शायद ही कोई ऐसा भोजपुरी गीत देख कर मन में खेसारी भैया के प्रति स्नेह मन में न आया हो जय हो भोजपुरीया भईया। गर्व से,कहो,हम बिहारी है,जहां खेसारी जैसे महान कलाकारी ने जन्म लिया। मंदिर बिना पुजारी भोजपुरी बिना खेसारी अधुरा है। धन्य हैं वो माता-पिता जिन्होंने खेसारी भैया जैसे महान को जन्म दिया जिनकी आवाज भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में पसंद की जाती है। कौन कौन मानता है कि खेसारी भइया जब भी गाते हैं तो दिल को छू जाता है ❤❤❤
❤ यू खेसरी भईया/ super song। इनके आवाज में जरूर कोई जादू है तभी तो करोड़ों दिलों में राज करते हैं ❤️😘 लव यू ग्लोबल स्टार खेसारी भैया।

खेसारी लाल यादव यूं भी आजकल खूब बिजी हैं क्योंकि उनका बैक टू बैक गाना जो रिलीज हो रहा है। अभी पिछले हफ्ते ही खेसारी लाल यादव का 'चुल्ही में चईली' भोजपुरी वीडियो सॉन्ग रिलीज हुआ था जिसमें अनुपमा यादव के साथ खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी थी।

खेसारी लाल का सारेगामा हम भोजपुरी के अधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ 'नागिन' गाना भी खूब धुन में है और काफी ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को 2 हफ्ते से भी कम समय में 19 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इसके लिए खुद खेसारी लाल ने इंस्टाग्राम पर ये खुशी जाहिर की थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X