बहता काजल और बिखरे बाल...भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी का ऐसा हाल देख डर गए फैन्स, वीडियो देख घूम जाएगा दिमाग

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी अदाओं और अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लेने वाली हसीना हैं रानी चटर्जी। 35 साल की रानी भोजपुरी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। वह दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, खेसारी लाल, पवन सिंह, रवि किशन, मनोज तिवारी समेत कई सितारों के साथ काम कर चुकी हैं। बता दें कि रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर भी खास एक्टिव रहती हैं। वह अपना डेली रुटीन सोशल मीडिया पर शेयर फैन्स से जमकर तारीफें बटोरती हैं।
रानी का हाल देख डर गए फैन्स
बता दें कि रानी चटर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वैसे तो रानी के डांस वीडियो और सिंगिंग वीडियो फैन्स का दिल जीत लेते हैं, लेकिन इस बार जो फैन्स ने दिखा है उसे देखकर फैन्स हैरान रह गए हैं। जी हां, वायरल हो रहे रानी चटर्जी के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रानी का पूरा चेहरा बिगड़ चुका है। उनकी आंखें काली हो चुकी हैं। लिप्स्टिक भी फैली हुई है बाल बिखरे हुए हैं। माथे की बिंदी भी फैली हुई है। रानी का ऐसा हाल देख फैन्स तो घबरा ही गए हैं, लेकिन बाद में जब फैन्स रानी का पूरा वीडियो देखते हैं तब उन्हें चैन पड़ता है।
चुड़ैल बनने की कर रही हैं तैयारी
दरअसल वीडियो में रानी कहती नजर आ रही हैं कि वह चुड़ैल बन रही हैं। दरअसल एक सीन को फिलमाने के लिए उन्हें भूतनी का गेटअप रखना पड़ा है। मेकअप करवाने के बाद वह अपने आउटफिट बदलकर सफेद साड़ी में आ जाती हैं, लेकिन उनका यह सूट काफी फनी हो जाता है। BTS वीडियो में देखा जा सकता है कि कभी रानी भूतनी के किरदार में हंसती नजर आती हैं तो कभी घर वाले ही उनसे नहीं डरते हैं।
यूं आए फैन्स के कमेंट्स
बता दें कि रानी के इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या बात है भूतनी हो तो ऐसी वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मानना पड़ेगा रानी आप चाहें कुछ भी गेटअप रख लें खूबसूरत ही दिखती हैं।


Click it and Unblock the Notifications










