नए रिकॉर्ड बनाएगी भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फ़िल्म 'प्रेम-बिद्रोही'

By Tarun Kulshrestha

[भोजपुरी न्यूज] पुरवइया इंटरटेनमेंट के बैनर तले रिलीज को तैयार भोजपुरी की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म प्रेम-बिद्रोही जल्द बिहार के सिनेमाघरों में धूम मचाने को तैयार है। फ़िल्म में उत्तर प्रदेश और बिहार की जातिगत राजनीति, सामाजिक दुर्व्यवस्था, आरक्षण जैसे मुद्दों को बड़ी बारीकी से फिल्माया गया है।

Prem Vidrohi

फ़िल्म सभी वर्ग के दर्शकों को खूब पसंद आएगी क्योंकि बेहतरीन पटकथा एवं संवाद के अलावा फ़िल्म की संगीत भी बेहतरीन है। लखनऊ की शानदार लोकेशंस पर शूट इस फ़िल्म में विधानसभा सहित लखनऊ के महत्वपूर्ण पर्यटक स्थलों को दिखाया गया है।

फिल्म में दर्शकों को जहां एक तरफ रवि किशन का रोमांस दिखेगा वहीं दूसरी तरफ स्टंट करते हुए एंग्री यंग मैन के अवतार में नज़र आएंगे रवि किशन।

VIDEO: जब सलमान- करीना ने भोजपुरी में गाया रोमांटिक गाना

अवधेश मिश्रा और सुरेन्द्र पाल जी ने यादगार भूमिका निभाई है। भोजपुरी फ़िल्मो में पहली बार बॉबी डार्लिंग दिखाई देंगी। फ़िल्म के निर्माता अंजनी कुमार उपाध्याय और राजेश कुमार जायसवाल हैं।

VIDEO: अब देखिए शाहरूख का जलवा..

निर्माता कहते हैं प्रेम-बिद्रोही भोजपुरी फिल्मों का ट्रेंड चेंज कर देगी, इस फ़िल्म के प्रदर्शन के बाद भोजपुरी में काल्पनिक सिनेमा की जगह सार्थक सिनेमा का दौर शुरू हो जायेगा।

फ़िल्म में रवि किशन, संगीता तिवारी, श्रीकंकानी, सुरेन्द्र पाल, बॉबी डार्लिंग, पुष्पा वर्मा, शक्कू राणा, सीमा सिंह, सुरेन्द्र गिरि, पुष्कर अनिल सिंह, उपेन्द्र चौधरी, संजू सोलंकी, कृष्णा किंचित और अवधेश मिश्रा दिखेंगे।

विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X