"मेरी फिल्म भोजपुरी में है..लेकिन किसी हिंदी फिल्म से कम नहीं"

By Shweta

फिल्ममेकर आशीष मिश्रा अच्छी फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। उन्‍होंने भोजपुरी भाषा में एक बेहतरीन फिल्‍म 'भेंट' बनाई है। यह फिल्‍म किसी हिंदी फिल्‍मों से कम नहीं है। इस फिल्‍म को अभी हाल ही छठे दिल्‍ली इंटरनेशनल फिल्‍म फेस्टिवल में बेस्‍ट रीजनल सिनेमा का अवार्ड दिया गया।

इससे पहले 'भेंट' को शान-ए-अवध : लखनऊ दस्‍तक में भी बेस्‍ट रिजनल फिल्‍म के लिए चुना गया और अब दरभंगा फिल्‍म फेस्टिवल में यह फिल्‍म दस्‍तक देने वाली है।पेंटिंग के शौकीन आशीष मिश्रा ने इस फिल्‍म को उन युवाओं को ध्‍यान में रखकर बनाया है, जो भोजपुरी संस्‍कृति से आते हैं, मगर कमर्सियल भोजपुरी सिनेमा की फूहड़ता से वे फिल्‍म नहीं देखते हैं। वैसे बोल्‍ड मोंक पिक्‍चर्स के बैनर तले बनी फिल्‍म 'भेंट' भोजपुरी सिनेमा में पहली पैरेलल फिल्‍म है, जो सिरियस और हार्ड कोर मैसेज ओरिएंटेड फिल्‍म है।

bhent-is-not-less-than-any-hindi-movie-says-ashish-mishra

इस फिल्‍म की एक और खासियत ये है कि फिल्‍म की भाषा भोजपुरी है, मगर पूरी फिल्‍म बैंगलोर में बनी है। जैसा कि अन्‍य इंडस्‍ट्री में होता है कि भाषा वहां की होती है और कहानी कहीं और चल रही होती है। फिल्‍म की कहानी दो यूथ की है, जिसमें वे एक दूसरे से प्‍यार में होते हैं। मगर किसी वजह से स्थिति ऐसी बनती है कि वे एक दूसरे से अलग हो जाते हैं। फिर दोनों की मुलाकात अचानक से बैंगलोर में होती है। फिल्‍म का क्‍लाइमेक्‍स काफी हर्ट टचिंग है। फिल्‍म में नमित तिवारी और रूचि मिश्रा ने जबरदस्‍त काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X