अब 'बेटवा बाहुबली-2' होगी 21 अप्रैल को होगी रिलीज
बेटवा बाहुबली 2 21 अप्रैल को रिलीज होगी।
अब तक की सबसे बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म ''बेटवा बाहुबली -2''अब 21 अप्रैल को बिहार -झारखण्ड में प्रदर्शित किया जा रहा है और 28 अप्रैल को मुंबई और गुजरात में प्रदर्शित किया जायेगा । इस फिल्म को बिहार के फिल्म बितरक डॉक्टर सुनील कुमार की कंपनी प्रदर्शित कर रही है । दर्शको के लिए गौरतलब है की अजय दिक्षित की फिल्म ''बेतवा बाहुबली'' की अपार सफलता के बाद दर्शक व वितरक के भारी मांग पर विजसन फिल्म्स ने ''बेटवा बाहुबली -2 ''का निर्माण किया है इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रही है ।
फिल्म के ट्रेलर को बहुत लोगो ने पसंद किया है जिस का म्यूजिक वीनस म्यूजिक कंपनी ने रिलीज़ किया है । फिल्म के गाने एक से बढ़ कर एक है । इस फिल्म में अभिनेत्री अर्चना सिंह गेस्ट के तौर पर एक गाने में नजर आएगी जो रातो रात भोजपुरी फिल्म ''फूहड़ सिनेमा'' से चर्चा में आई थीं। अजय दीक्षित को इस फिल्म से बहुत उम्मीद है इस के लिए दिन - रात वो फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं।

फिल्म के प्रचार -प्रसार को लेकर वो खुद 17 अप्रैल से बिहार- झारखण्ड में दर्शको से मिलने जा रहें है । निर्देशन धीरज ठाकुर ,निर्माण विजसन फिल्म ,गीत यादव राज ,संगीत अनुज तिवारी ,फाइट इक़बाल सुलेमान,एडिटर दीपक जोएल ,डांस प्रशून यादव ,प्रोडक्शन जावेद हैं ।
फिल्म के मुख्य कलाकारों में अजय दिक्षित,नीलू सिंह,अर्चना सिंह ,जे.नीलम,आर.डी.शेख,उमेश सिंह ,राजकपूर शाही ,अभिषेक गिरी ,अमित राजभर ,इसराइल खान ,राजेश सिंह ,रक्षा राइ ,रानू पांडेय ,मनोहर चौहान ,आफताब ,प्रशांत सिंह ,रंगीला और गोपाल राय है । अभिनेता अजय दिक्षित और अभिनेर्त्री नीलू सिंह ( नवोदित ) के एक से बढ़कर एक गर्म गाने आप लोग देख सकते है फिल्म में यह । फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज़ किया जा रहा है जिस की पूरी तैयारी कर ली गई है ।


Click it and Unblock the Notifications