..................... Betwa Baahubali is not bhojpuri version of Baahubali confirms director - Hindi Filmibeat

''बाहुबली 2'' से पहले रिलीज होगी ये फिल्म, नाम भी बिलकुल वैसा ही

बेटवा बाहुबली बाहुबली का भोजपुरी रुपांतरण नहीं है इसे खुद डायरेक्टर ने कंफर्म किया है।

By Shweta

पटना बाहुबली 2 को टक्कर देने के लिए भोजपुरी फिल्म 'बेटवा बाहुबली 2' तैयार है। भोजपुरी बाहुबली जहां 21 को तो बाहुबली-2, 28 अप्रैल को रिलीज होगी। बेटवा बाहुबली के हीरो अजय दीक्षित ने कहा कि दोनों के नाम में भले ही समानता है, लेकिन कहानी अलग है। सिंगल स्क्रीन सिनेमा हॉल में हमारी फिल्म अधिक चलेगी ।

अजय ने कहा कि मुंबई, यूपी, बिहार और झारखंड में भोजपुरी फिल्मों का सिंगल स्क्रीन सिनेमा हॉल पर कब्जा रहता है। बाहुबली 2 भले ही देश भर के मल्टीप्लेक्स में जगह बनाए, लेकिन सिंगल स्क्रीन सिनेमा हॉल के मामले में हमारी फिल्म उससे ज्यादा चलेगी।

हिन्दी बेल्ट में भोजपुरी फिल्मों का अलग ही क्रेज है। दोनों फिल्म के दर्शक अलग हैं, इसलिए मुझे उम्मीद है की हमारी फिल्म अच्छी चलेगी।फिल्म से है काफी उम्मीदअजय ने कहा कि बेटवा बाहुबली 1 में भी मैंने काम किया था। इसके सीक्वल में भी काम करने का मौका मिला है।

betwa-baahubali-is-not-bhojpuri-version-of-baahubali-confirms-director

दूसरी फिल्म में पहली फिल्म के कई कलाकार बदले गए हैं।फिल्म के डायरेक्टर धीरज ठाकुर हैं। फिल्म में कई एक्शन सीन मैंने खुद किया है। भोजपुरी दर्शकों के लिए हमारी फिल्म बाहुबली 2 से कम नहीं है। फिल्म के प्रमोशन के लिए कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं। एक्ट्रेस नीलू सिंह के साथ मैं बिहार के कई जिलों में दौरा करने वाला हूं।

फिल्म की शूटिंग महाराष्ट्र, राजस्थान और यूपी में हुई है। फिल्म में कोई बनावटी सेट नहीं है। जो भी है वह नेचुरल है।
10 गाने हैं फिल्म मेंभोजपुरी फिल्म के नाम में थोड़ा सा अंतर है। दोनों फिल्म महाराष्ट्र में 28 अप्रैल को रिलीज हो रही है। बिहार और झारखंड में "बेटवा बाहुबली 2" 21 अप्रैल को रिलीज होगी। भोजपुरी फिल्म बनाने वालों को यह भी लग रहा है कि हिन्दी फिल्म के नाम मिलने से फायदा हो सकता है। इसके गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसमें 10 गाने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X