MONALISA: ऑफ शोल्डर ड्रेस में इस एक्ट्रेस ने फैंस को किया 'बेकाबू', मिले ऐसे कमेंट्स!

MONALISA: ऑफ शोल्डर ड्रेस में इस एक्ट्रेस ने फैंस को किया 'बेकाबू', मिले ऐसे कमेंट्स!
भोजपुरी और बॉलीवुड हसीना मोनालिसा आजकल सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। वे अपने लुक्स के साथ भी सोशल मीडिया पर खूब एक्सपेरिमेंट करती नजर आ रही हैं। जी हां मोनालिसा आए दिन अलग-अलग साड़ी में तो कभी डिफरेंट स्टाइल के ब्लाउज पहन अपना स्टाइल स्टेटमेंट देती नजर आ रही हैं। लेकिन इस बार MONALISA ने साड़ी नहीं बल्कि गाउन में फैंस को घायल किया है।
कुछ ही घंटों पहले मोनालिसा ने अपनी फोटोज की एक सीरीज इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है, जिसमें वे ब्लैक वेलवेट गाउन में नजर आ रही हैं और इस दौरान उन्होंने सिल्वर नेकलेस के साथ ही सिल्वर बैंगल्स भी पहनी हुई हैं। टाय हेयर डू में मोनालिसा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। स्मोकी आईज के साथ रेड लिपस्टिक और मेकअप में मोनालिसा इतनी हॉट लग रही हैं कि उनके फैंस खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पा रहे।
ऑफ शोल्डर ब्लैक गाउन में मोनालिसा ने बेहद हॉट पोज दिए हैं। कभी वे बैक दिखाती नजर आ रही है तो कभी जमीन पर बैठकर पोज देती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों पर अब तक हजारों फैंस लाइक और कमेंट कर चुके हैं। कुछ फैंस तो उन्हें 'डेस्टिनेशन ऑफ ब्यूटी' का खिताब दे रहे हैं तो कुछ उन्हें प्योरिटी ऑफ ईनर हार्ट जैसे कमेंट कर रहे हैं। फैंस खूबसूरत और ब्यूटीफुल जैसे कमेंट भी करते नजर आ रहे हैं।
इसके अलावा भी कई फैंस उन्हें दिल, फायर और लव इमोजी भी कमेंट बॉक्स में भेज रहे हैं। मोनालिसा की इन तस्वीरों ने फैंस को अपना कायल बना लिया है। हालांकि कुछ फैंस उनके इस लुक को बॉलीवुड हसीनाओं से भी कंपेयर कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग उन्हें उनके साड़ी और वेस्टर्न ड्रेस के लुक से कंपेयर कर रहे हैं। यहां तक की भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह भी मोनालिसा की इन तस्वीरों को लाइक करने से खुद को नहीं रोक पाई।
काम के मोर्चे पर बात करें, तो मोनालिसा आजकल कलर्स टीवी के शो बेकाबू में दिखाई दे रही हैं और इस शो की झलकियां वे अक्सर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं। इसके अलावा वे इंस्टाग्राम पर कभी साड़ी में तो कभी वेस्टर्न ड्रेस में तो कभी इंस्टा रील बनाकर फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











