कांग्रेस में शामिल भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी का बड़ा बयान- सीता नहीं बनूंगी, मेरा ग्लैमर खत्म नहीं होगा !

By Filmibeat Desk

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। रानी चटर्जी ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी और बताया कि वह अब इस पार्टी का हिस्सा हैं। रानी चटर्जी ने इसी के साथ कांग्रेस पार्टी का लोकप्रिय चेहरा रानी चटर्जी के साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की है।

रानी चटर्जी ने इसी के साथ कैप्शन में लिखा है कि लड़की हूं लड़ सकती हूं के साथ जुड़ मैं एक नया अध्याय शुरू कर रही हूं। प्रियंका गांधी से दिल्ली में मुलाकात हुई। साथ में मुंबई कांग्रेस के युवा नेता दोस्त सूरज सिंह ठाकुर। हालांकि कांग्रेस में शामिल होने के बाद रानी चटर्जी ने यह भी साफ कर दिया है कि इसका मतलब यह नहीं है कि वह अब फिल्मों से अपना रिश्ता खत्म कर लेंगी।

Rani chatterjee,

साथ ही यह भी खबर सामने आ रही थी कि रानी चटर्जी को कांग्रेस की तरफ से टिकट भी मिल सकता है। रानी चटर्जी ने खुद एक वेबसाइट से बातचीत के दौरान यह साफ तौर पर कह दिया है कि उनका अभी तक चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है।

मौका मिलेगा तो चुनाव में जरूर खड़ी रहूंगी- रानी चटर्जी

मौका मिलेगा तो चुनाव में जरूर खड़ी रहूंगी- रानी चटर्जी

रानी चटर्जी ने खुद कांग्रेस में शामिल होने के बाद चुनाव की खबरों पर बोला है कि मैं यूपी में कांग्रेस का कैंपेन कर रही हूं। फैंस को बता दूं कि चुनाव नहीं लड़ रही हूं। मौका मिलेगा तो चुनाव में जरूर खड़ी रहूंगी। इसका आगाज हो चुका है। कांग्रेस के लड़की हूं लड़ सकती हूं कैंपेन पर रानी चटर्जी का बोलना है कि इसके जरिए आठ लाख महिलाओं को नौकरी देने का वादा किया गया है।

गीता से सीता नहीं बन जाऊंगी- रानी चटर्जी

गीता से सीता नहीं बन जाऊंगी- रानी चटर्जी

यूपी में महिलाओं को समर्थन की जरूरत है। यूपी में लड़कियां प्रतिभाशाली हैं। उन्हें घर से निकलने का मौका देना चाहिए। अपने हॅाट और ग्लैमर अंदाज को लेकर रानी चटर्जी ने बोला है कि नेता बनने के बाद मेरे बर्ताव में बदलाव नहीं होगा। मैं गीता से सीता नहीं बन जाऊंगी। मैंने केवल जिम्मेदारी कंधे पर ली है।

मेरे अकाउंट से ग्लैमर भी नहीं खत्म होगा- रानी चटर्जी

मेरे अकाउंट से ग्लैमर भी नहीं खत्म होगा- रानी चटर्जी

मेरा मानना है कि राजनीति में आने के बाद मेरा ग्लैमर खत्म नहीं होगा। लोगों को यह नहीं सोचना चाहिए कि मैं खादी की साड़ी पहन घूमती रहूंगी। मैं यूथ की आवाज बनूंगी। मैं ना तो जिम छोड़ने वाली हूं और मेरे अकाउंट से ग्लैमर भी नहीं खत्म होगा।

रानी चटर्जी का बोल्ड अंदाज

रानी चटर्जी का बोल्ड अंदाज

आपको बता दें कि रानी चटर्जी की गिनती भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे अधिक कमाई करने वाली एक्ट्रेस में शामिल हैं। साल 2004 से रानी चटर्जी ने भोजपुरी फिल्म सुसरा बड़ा पैसावाला से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद लेडी सिंघम, हेराफेरी, भाभी मां के साथ कई हिट फिल्में दी हैं। बिग बॅास में भी हर साल रानी चटर्जी को बड़ी रकम के साथ बुलाया जाता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X