Ayodhya Cine Award 2025 में चला पवन सिंह का जादू, जानें किसे मिला बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस का अवार्ड

Ayodhya Cine Award 2025: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह ने अयोध्या सिने अवार्ड में बिखेरा अपना जलवा वही अन्य भोजपुरी सितारों ने भी मारी बाजी। आइए जानते है किस-किस पर हुई अवार्ड की बरसात। किसे मिला बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस का अवॉर्ड।

Ayodhya Cine Award 2025

हर साल की तरह इस साल भी अयोध्या सिने अवार्ड 2025 भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए बड़ा ही खास साबित हुआ है। भोजपुरी इंडस्ट्री की तमाम हस्तियां एक्टर से लेकर संगीतकार और डायरेक्टर भी इस समारोह में शामिल हुए थे। जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस अवार्ड फंक्शन में कई कलाकारों, संगीतकार और फिल्ममेकर्स को उनके रचनात्मक योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। इस समारोह का आयोजन प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में बड़े ही धूम धाम से किया गया था

इस अवार्ड फंक्शन में कई श्रेणियों में कलाकारों को सम्मानित किया जिसमें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब सबके चहेते अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू को मिला,जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब रानी चटर्जी को मिला है। दोनों का नाम अनाउंस होते ही सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट झूम उठी। बता दें कि अरविंद अकेला कल्लू को यह अवार्ड उनकी फिल्म 'मुझे मेरी बीवी से बचाओ' के लिए सम्मानित किया गया जबकि रानी चटर्जी को उनकी फिल्म 'जय संतोषी मां' के लिए सम्मानित किया गया।

अवार्ड फंक्शन में भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह का भी जलवा देखने को मिला। उन्हे एक दो नहीं बल्कि कई फिल्मों के लिए सम्मानित किया गया। पवन सिंह को फिल्म 'बजरंगी' के लिए काफी अवार्ड मिले जिसमे उन्हें उनके गाने 'कौन ठगवा नगरीय' के लिए बेस्ट सिंगर (पुरुष ), बेस्ट पॉपुलर एक्टर और सर्वश्रेष्ठ नायक जैसे खिताबों से नवाजा गया। पवन सिंह का नाम अनाउंस होते ही दर्शकों में एक अलग सी खुशी देखने को मिली।

अयोध्या सिने अवार्ड 2025 में भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर अभय सिन्हा, पॉपुलर वितरक निशांत उज्जवल और पीआरओ रंजन सिन्हा को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। जिसमें अभय सिन्हा को 'भोजपुरी रतन', और सर्वश्रेष्ठ फिल्म 'बजरंगी' के लिए ख़िताब से नवाजा गया वही निशांत उज्वल को प्रोडयूसर ऑफ द ईयर , सर्वश्रेष्ठ फिल्म वितरक और भोजपुरी गौरव जैसे सम्मानों से सम्मानित किया गया।

अयोध्या सिने अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ कहानी का ख़िताब रजनीश मिश्रा को मिला इसके आलावा उन्हे सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक और सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म प्रोडक्शन आपन खावे वाला के बा के लिए भी सम्मानित किया गया। वहीं अगर संगीत की बात करें तो आनंद, प्रियंका और प्रफुल्ल तिवारी को उनके मधुर गानों के लिए सम्मान मिला।

भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार निरहुआ को बेस्ट एक्टर क्रिटिक का ख़िताब मिला वही अंजना सिंह बेस्ट एक्ट्रेस समीक्षक और एक साल में 19 फिल्मों में एक्टिंग करने के लिए सम्मानित किया गया जबकि सहायक की भूमिका निभाने के लिए अनूप अरोड़ा और कंचन मिश्रा को अवार्ड मिला।

बेस्ट डेब्यू में फिल्म 'जय हो छठी मैया' को खास पाचन मिली। डेब्यू डीओपी राहुल चौधरी, डेब्यू डायरेक्टर चिराग, डेब्यू एक्टर विष्णु मौर्य और डेब्यू एक्ट्रेस अंजलि चौहान जबकि डेब्यू फिल्म के लिए विद्या मौर्य को पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं कई सम्मान तकनिकी क्षेत्र वालों भी मिले। नाजिर शेख को काला निर्देशक, दिलीप यादव बेस्ट एक्शन मास्टर के अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

Read more about: pawan singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X