आते ही छा गई 'ज्वाला'..दर्शकों ने किया इसे पसंद!
खेसारी लाल यादव की फिल्म ज्वाला आते ही छा गई। खासकर फिल्म को बिहार के दर्शकों ने काफी पसंद किया।
भोजपुरी फिल्मो के सुपरस्टार खेसारी लाल की फिल्म 'ज्वाला ' इन दिनों बिहार में काफी धमाल मचा रही है। छठ पूजा के मौके पर प्रदर्शित हुई इस फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे है और अपने चहिते कलाकार खेसारी लाल की फिल्म को देखने के लिए भारी मात्रा में सिनेमाघरो तक पहुँच रहे हैं।
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों खेसारी अपनी एक के बाद एक धमाकेदार फिल्मों के माध्यम से दर्शकों के बीच छाये हुए हैं। बिहार में प्रदर्शित हुई फिल्म 'ज्वाला ' को मिल रहे इतने अच्छे रेस्पांस को पाकर खेसारी ने कहा कि ''मैं काफी खुश हूँ की दर्शको ने मेरी इस फिल्म को इतना पसंद किया।

छठ के मौके पर प्रदर्शित हुई मेरी इस फिल्म को छठी मईया का आशीर्वाद मिल गया ,छठी मईया हमेशा इसी तरह मुझपर अपना आशीर्वाद बनाये रखे ताकि मैं अपने दर्शकों के लिए आगे भी मनोरंजक फिल्मे करता रहूं।''
निर्देशक जगदीश शर्मा द्वारा निर्देशित की गयी इस फिल्म में खेसारी लाल के साथ तनुश्री , शीतल ,संजय वर्मा, के.के.गोश्वामी ,आशुतोष खरे,अवधेश मिश्रा मुख्य भूमिकाओं में है।इस फिल्म के निर्माता आशु निखलानी और राज लाल चंदानी है जिन्होंने एक पारिवारिक फिल्म का निर्माण किया है ।
इस फिल्म की कहानी सुरेंद्र मिश्रा द्वारा लिखी गयी है। फिल्म के सभी गाने काफी अच्छे हैं जिसके गीत प्यारेलाल यादव , आज़ाद सिंह ,श्याम देहाती द्वारा गए है फिल्म में खेसारी और तनुश्री की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है।
.खेसारी लाल इन दिनों अपनी फिल्म 'बाबरी मस्जिद ' की शूटिंग लखनऊ में कर रहे है .इस फिल्म की शूटिंग करने के बाद खेसारी निर्माता प्रेम राय की फिल्म 'आतंकवादी ' की शूटिंग शुरू करेंगे .


Click it and Unblock the Notifications












