‘सौगंध बा हमरा सुहाग के'.. अंजना सिंह और शुभम तिवारी फिर आएंगे साथ
भोजपुरी फिल्म बहुरानी सुपर हिट होने के बाद अंजना सिंह और शुभम तिवारी फिर से एक साथ डायरेक्टर महमूद आलम की भोजपुरी फिल्म 'सौगंध बा हमरा सुहाग के' में नजर आने वाले है। इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी।

यह फिल्म डीजिमेक टेली फिल्म्स और आकृति मूवीज़ के बैनर तले बनाई जा रही है। फ़िल्म में शुभम तिवारी और अंजना सिंह की जोड़ी दर्शको का मनोरंजन करने वाली है। इस फ़िल्म में संजय पाण्डेय, किरण यादव, बिनोय पाण्डेय, रोहित सिंह मटरू, मंटू लाल, धर्म राज द्विवेदी, राहुल कपूर, मुकेश शाह, ज़ीशान शैख़, बोनी फारुख, आकिब दिनेश जैसे सुलझे हुए कलाकार नजर आएंगे।
पागल-सी लड़की का किरदार करना चाहती हूं - रानी चटर्जी
इस फ़िल्म का निर्माण मंज़ूर आलम, सुरेश शर्मा, नविन शर्मा द्वारा निर्माण की जा रही यह फ़िल्म एक पारिवारिक फ़िल्म है जिसमे एक मां और उसके बेटे के बीच के रिश्ते को बखूबी दर्शाया जाएगा।
फ़िल्म के सभी गाने काफी कर्णप्रिय है जिसमें कई इमोशनल गाने भी दर्शको के दिल को छूएगी। फ़िल्म में संगीत नोशाद प्रीतम और गीत नोशाद आसुतोष, ओम शर्मा, रामेश्वर राम, लक्षमण जी ने दिया है जो दर्शको को बहुत पसंद आएगी।


Click it and Unblock the Notifications