अंजली राघव ने किया सपना चौधरी पर पलटवार, बोलीं- वो तब क्यों नहीं बोलीं जब लोग उनके सूट में...

अंजली राघव (Anjali Raghav) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। उस वीडियो को देख कई लोग अंजली के सपोर्ट में आए तो कई लोग पवन सिंह के। फैन्स का कहना था कि यह पब्लिसिटि स्टंट था। अगर अंजली राघव को पवन सिंह का छूना गंदा लगा था तो वो तब क्यों नहीं बोलीं। उसी समय उन्हें अपनी आवाज उठानी चाहिए थी, लेकिन अंजली ने अगले दिन इस वीडियो को दोबारा देखा और सोशल मीडिया पर फैल रहीं खबरों को सहारा लेकर उन्होंने पवन सिंह को जमकर खरीखोटी सुनाईं।
अंजली को तुरंत रिएक्ट करना चाहिए था...
लेकिन पवन सिंह ने भी इसका जवाब दिया। उन्होंने पब्लिक में अंजली राघव से माफी भी मांगी। बता दें कि इस मामले को समय बीत चुका है, लेकिन यह मामला आज भी गरमाया हुआ है। इस मुद्दे पर सपना चौधरी ने भी अपनी राय दी थी। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने कहा कि अगर अंजली राघव को कुछ गलत लग रहा था तो वो चुप क्यों रहीं और बाद में फिर तमाशा बनाया। अंजली को बाद में नहीं बल्कि तुरंत इसका जवाब देना चाहिए था सबके सामने।
अंजली ने दिया सपना चौधरी को जवाब
सपना चौधरी के इस बयान को सुन अंजली राघव ने सपना को करारा जवाब दिया है। अंजली राघव कहती हैं कि- सपना को हर उस लड़की से दिक्कत है जो इंडस्ट्री में अच्छा काम करके आगे बढ़ रही है। अंजली ने आगे कहा कि सपना ने तो हरियाणवी कलाकार होने के बाद भी उनका साथ नहीं दिया। जबकि कई भोजपुरी स्टार्स ने उनका साथ दिया। अंजली यहीं चुप नहीं हुईं उन्होंने आगे कहा कि सपना का ये ज्ञान तब कहां था जब लोग उनके सूट में हाथ डालकर पैसे देते थे। उनके साथ कई बार स्टेज पर छेड़खानी हुई है। यहां तक की गोलियां भी चलीं तब उन्होंने क्यों नहीं इसका विरोध किया। फिलहाल सपना को यही कहना चाहूंगी कि मुझे उनकी किसी भी सलाह की जरूरत नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications