Anara Gupta: फिल्म 'वृषा' की शूटिंग की तस्वारें पोस्ट कर सोशल मीडिया पर मस्ती करती नजर आई ये एक्ट्रेस!

भोजपुरी एक्ट्रेस अनारा गुप्ता आजकल 'वृषा' फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म के मुहूर्त शॉट की फोटो हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। अनारा गुप्ता के साथ भोजपुरी एक्टर राघव नैयर और देव सिंह भी नजर आ रहे हैं। मुहूर्त शॉट की फोटो के बाद से अनारा गुप्ता लगातार अपने फैंस को शूटिंग के पल-पल अपडेट दे रही हैं।
2 दिन पहले ही हाथ में खून से सनी कटार हाथ में लिए अनारा गुप्ता की एक फोटो को देव सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की जिसमें अनारा गुप्ता को टैग किया। इस फोटो को पोस्ट करते हुए देव सिंह ने लिखा, रावण ज़िंदा हैं !! पहली बार अनारा गुप्ता जी और राघव के साथ शूटिंग चालू हैं ,,एक नयी टीम नयी ऊर्जा के साथ * @raaghavnayyar @rachitsharma.io।
इस फोटो पर अनारा गुप्ता ने कमेंट करते हुए लिखा, नए युग की सीता वो किसी रावण से नहीं डरती और इसी के साथ उन्होंने देव सिंह को टैग किया। इसके जवाब में देव सिंह ने उसी कमेंट पर लिखा, सीता है तो रावण है, रावण है तो राम है। कमेंट लगातार चलते रहे और अनारा गुप्ता ने फिर लिखा, जय श्री राम। उनकी इस कन्वर्सेशन के ऊपर भोजपुरी एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता ने इस पर कमेंट करते हुए उन्हें सुपर लिखा। वही राघव नैयर जो इसकी फिल्म VRISHA में हैं, उन्होंने इस पूरी कन्वर्सेशन पर लवली का कमेंट किया। इसी के साथ बहुत से फैंस ने भी इस फोटो को पसंद किया और इस पर खूब कमेंट भी किए।
बात यहीं तक सीमित नहीं रही, बल्कि भोजपुरी स्टार राघव नैयर ने भी एक फोटो पोस्ट की, जिसमें राघव नैयर और अनारा गुप्ता शूटिंग सेट पर नजर आ रहे हैं। गुंजन पंत भोजपुरी एक्ट्रेस ने इस पर कमेंट किया, दोनों बहुत अच्छे लग रहे हैं। इसी पर देव सिंह ने इस जोड़ी को गुड लक कहा। खुद अनारा गुप्ता ने फैंस के लिए कमेंट किया, सीताराम आ रहे हैं।
देव सिंह ने अनारा गुप्ता को टैग करते हुए एक और फोटो पोस्ट की। जिसमें रावण सीता को खींचता हुआ ले जा रहा है। देव सिंह ने ये फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, सीता हरण... अब तो सिर्फ राम ही बचा सकते हैं। अनारा गुप्ता ने इस फोटो पर कमेंट किया मेरे राम आएंगे और राघव नैयर ने इस पर कमेंट किया, राम आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग को तीनों ही सितारे खूब एंजॉय कर रहे हैं। तभी वह पल-पल की फोटोस के साथ अलग-अलग कमेंट्स कर रहे हैं।
इसी के साथ सीता के कलियुग रूप की एक और फोटो अनारा गुप्ता ने इंस्टा पर पोस्ट की। जिसमें वे लाल रंग में डूबी हुई हाथ में खून से सनी कटार लिए खड़ी हैं। इस फोटो को पोस्ट करते हुए गुप्ता ने लिखा, श्रीराम सांनिध्यवशां-ज्जगदानन्ददायिनी। उत्पत्ति स्थिति संहारकारिणीं सर्वदेहिनम्॥.... सीता ❤️🧿
आपको बता दें, 'वृषा' फिल्म की शूटिंग वाराणसी, बनारस, काशी में हो रही है। इस दौरान अनारा गुप्ता काशी के घाट पर भी बैठी नजर आईं। इस फोटो को पोस्ट करते हुए अनारा ने लिखा, शांति हमेशा खूबसूरत होती है।
वहीं एक पोस्ट में अनारा गुप्ता मंदिर के बाहर खड़ी नजर आई और इसे पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, विशालाक्षी मंदिर या विशालाक्षी गौरी मंदिर एक हिंदू मंदिर है जो देवी विशालाक्षी को समर्पित है (विशालक्षी, संस्कृत: विशालाक्षी, "वह जिसकी बड़ी आंखें हैं"), [1] (देवी पार्वती / गौरी का एक पहलू) मीर घाट पर भारत के उत्तर प्रदेश में वाराणसी में गंगा के किनारे। [2] [3] इसे आमतौर पर एक शक्तिपीठ के रूप में माना जाता है, जो हिंदू दिव्य मां को समर्पित सबसे पवित्र मंदिर है। कहा जाता है कि वाराणसी के इस पवित्र स्थान पर देवी सती के कुंडल गिरे थे। मंदिर मणिकर्णिका के प्रसिद्ध श्मशान घाट के पास स्थित है। विशालाक्षी मंदिर काजली तिज पर अपने मंदिर उत्सव के लिए जाना जाता है, जो भाद्रपद (अगस्त) के हिंदू महीने में पखवाड़े के तीसरे दिन आयोजित किया जाता है। आदि पराशक्ति के 4 अवतार हैं (कांची में कामाक्षी [4] ) की पूजा की जाती है। काशी में उत्तर में विशालाक्षी, [1] रेणुकाक्षी [5] (पद्मक्षी) पश्चिम में अलीबाग या श्रीबाग, मीनाक्षी [6] दक्षिण में और बाहुलाक्षी [7] पूर्व में।
उन्होंने ये भी लिखा, अपने आपको मैं बहुत ही लकी समझ रही हूं। आज बस यूं ही घाट पर घूमने के लिए निकली हूं क्योंकि शूटिंग जल्दी खत्म हो गई थी... और मुझे याद है कि हमारे पंडित जी ने बताया था एक शक्ति पीठ बनारस में भी है। घाट के पास काशीविश्वनाथ जी के वन पर और हां, आखिरकार आज मुझे दर्शन हो गए। जय माता दी ।


Click it and Unblock the Notifications











