अनारा गुप्ता फिल्म 'मोहब्बत' की शूटिंग पूरी कर मुम्बई लौटीं
पिछले कुछ दिनों से लखनऊ में फिल्म 'मोहब्बत' की शूटिंग में व्यस्त अनारा गुप्ता इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर मुम्बई लौट आई है। इस फिल्म में अनारा विदेश में रहने वाली डॉक्टर लिंडा का रोल कर रही हैं। जो हीरोइन का इलाज करने आती है।

इस फिल्म में अपने रोल के बारे में अनारा कहती है ''इस तरह कर पहला रोल मैं कर रही हूं। यह ग्रे-शेंड्स रोल हैं। इसे पूरी तरह से विलेन जैसा नहीं कहा जा सकता है। यह निगेटिव और पौजिटिव सोंच का मिलाजुला रूप है।'' इस फिल्म से पहले अनारा ने फिल्म 'मिलन संजोग' की शूटिंग पूरी की है जो गुजरात में की जा रही थी।
बाप-बेटी दिखेंगे एक ही फिल्म में...अब आएगा मज़ा!
कृष्णा एंटरटेनमेंट व लक्ष्मी मूवी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म मोहब्बत की शूटिंग इन दिनों लखनऊ में की जा रही हैं। इस फिल्म में अनारा के साथ प्रदीप पांडेय चिंटू, काजल यादव मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन प्रेमांशु सिंह कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण माया यादव और हरीश चंद्र कन्नौजिया द्वारा किया जा रहा है।
रीयल लाइफ में शादी को तैयार हैं अनारा गुप्ता
भोजपुरी के साथ हिंदी और बंगाली फिल्मों में भी अनारा अभिनय कर चुकी हैं और हमेशा ही दर्शक उनके अभिनय को बहुत पसंद करते हैं। अनारा अब बहुत जल्द फिल्म के साथ अपना प्रोडक्शन शुरू करने वाली हैं। जिसमें वह टीवी सीरियल, सिनेमा और नारी प्रधान कहानियों को लेकर वेब सीरिज शुरू करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications