आम्रपाली दुबे ने 2 बच्चों के बाप के साथ बसाया घर, रचा डाली गुपचुप शादी? डंके की चोट पर किया ये ऐलान

Amrapali Dubey Nirahua Wedding: अक्सर आम्रपाली दुबे और निरहुआ की सीक्रेट शादी की खबरें चर्चा में रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने इन अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा, "जिस दिन मैं शादी करूंगी, उस दिन पूरी दुनिया को खुद बताऊंगी और उस वक्त अफवाहें उड़ाने वालों को भी हैरानी होगी।"
भोजपुरी सिनेमा की चर्चित जोड़ी आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने कई हिट फिल्मों में एक साथ काम किया है। दोनों के बीच ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आती है। यही नहीं, पर्दे के बाहर भी आम्रपाली और निरहुआ के अच्छे रिश्ते को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। दोनों को कई बार एक-दूसरे के साथ समय बिताते हुए देखा गया है, जिसके चलते लंबे समय से यह अफवाह उड़ रही थी कि उन्होंने गुपचुप शादी कर ली है।हालांकि अब इन चर्चाओं पर आम्रपाली दुबे ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए स्पष्ट किया है कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। अभिनेत्री ने साफ कर दिया है कि उनके और निरहुआ के बीच सिर्फ प्रोफेशनल और दोस्ती का रिश्ता है।
निरहुआ संग रिश्ते पर आम्रपाली दुबे ने तोड़ी चुप्पी
हाल ही में आम्रपाली दुबे अपनी बहन आंचल दुबे के पॉडकास्ट 'द एड शो' में नजर आईं, जहां उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बात की। इस दौरान जब उनसे दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ उनके रिश्ते और गुपचुप शादी की अफवाहों को लेकर सवाल किया गया, तो एक्ट्रेस ने बेबाकी से जवाब दिया।
आम्रपाली ने हंसते हुए कहा, "मैं पूरी दुनिया को बताना चाहती हूं कि जिस दिन मैं शादी करूंगी, उस दिन अफवाहें उड़ाने वाले सच में हैरान रह जाएंगे।" आम्रपाली दुबे ने हाल ही में निरहुआ के साथ अपने रिश्ते को लेकर उठ रही अफवाहों पर दो टूक जवाब दिया। उन्होंने कहा, "कृपया निरहुआ जी को बेवजह प्रताड़ित करना बंद करें। वह शादीशुदा हैं और अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन जी रहे हैं। हमारे बीच सिर्फ अच्छी दोस्ती है और मैं उम्मीद करती हूं कि यह दोस्ती आगे भी बनी रहे।"इस बयान के साथ ही आम्रपाली ने साफ कर दिया कि उन्होंने और निरहुआ ने शादी नहीं की है और दोनों के बीच सिर्फ एक मजबूत प्रोफेशनल और दोस्ताना रिश्ता है।
निरहुआ के साथ किया था करियर की शुरुआत
आम्रपाली दुबे ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी। उनका पहला टीवी शो 'पलकों की छांव में' था, जिसमें वह शोएब इब्राहिम के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। छोटे पर्दे पर पहचान बनाने के बाद आम्रपाली ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की ओर रुख किया।
भोजपुरी सिनेमा में उन्होंने अपना डेब्यू फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से किया, जिसमें उनके साथ सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ नजर आए। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और आम्रपाली-निरहुआ की जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। आज भी दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है।आम्रपाली सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर वह अपने फैन्स के लिए लगातार फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। वह भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं और उनकी लोकप्रियता का आलम यह है कि उनका क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है।


Click it and Unblock the Notifications




