..................... Amrapali Dubey Reveals Her Deep Bond With Nirahua Says I Vent Out Everything To Him - Hindi Filmibeat

‘मैं अपनी सारी भड़ास निरहुआ पर निकालती हूं’, आम्रपाली दुबे ने रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा

Amrapali Dubey On Nirahua: भोजपुरी इंडस्ट्री में आम्रपाली दुबे और निरहुआ का काफी दबदबा है। दोनों की जोड़ी काफी हिट मानी जाती है और आपको बता दें कि अक्सर दोनों अपने रिश्ते को लेकर खूब चर्चा में रहते हैं। कई बार तो उनके अफेयर से लेकर गुपचुप शादी करने तक की खबर आती रहती हैं।

Amrapali Dubey Nirahua

लेकिन हाल ही में खुद आम्रपाली दुबे ने अपनी फिलिंग्स को निरहुआ के लिए बयां कर दिया है और बताया है कि एक्टर के साथ में उनके रिलेशन कितना गहरा है। साथ ही आम्रपाली दुबे ने खुलासा किया है कि वह उनकी सारी बातें सुनते हैं।

आम्रपाली के बेहद खास दोस्त है निरहुआ

आम्रपाली दुबे ने बॉलीवुड लाइफ के साथ बातचीत के दौरान खुलासा किया कि दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ उनके गो टू परसन यानि कि बहुत खास दोस्त है। उनसे वह कभी भी अपने दिल की बात कह सकती हैं और अपने हर एक इमोशन को शेयर कर सकती हैं।

अपनी दिन भर की भड़ास निरहुआ पर निकलती है आम्रपाली

इस पर आम्रपाली दुबे ने बात करते हुए कहा कि "मैं सबसे ज्यादा दिनेश जी के आगे अपनी भड़ास निकाल सकती हूं और बेचारे वह गरीब आदमी मेरी सुनते रहते हैं। गरीब आदमी से मेरा मतलब है कि वह बिना किसी शिकायत के मेरी सारी बातें सुनते हैं। कुछ भी नहीं कहते हैं और मैं कभी भी कॉल करके अपनी बड़ा सुन पर निकाल देती हूं।"

आम्रपाली की सुनते रहते हैं निरहुआ

आम्रपाली दुबे ने आगे कहा कि "मैं बोलती ही जाती हूं कि उसने ऐसा कर दिया, वह ऐसा बोल रहा था। मैं थक चुकी हूं और वह हमेशा मेरी सुनते रहते हैं सिर्फ हां हां कहते हैं। ओके करते रहते हैं और मैं आग हूं तो वह बर्फ की तरह है।"

आम्रपाली ने खुलासा किया कि निरहुआ के अलावा उनके एक और दोस्त हैं जिनका नाम निशांत है। वह एक प्रोड्यूसर है। एक्ट्रेस ने बताया कि निशांत भी कई बार उनके दिन भर की थकान का शिकार बन जाते हैं। निरहुआ के साथ में भी आम्रपाली दुबे को अक्सर घूमते हुए देखा जाता है। निरहुआ खुद भी यह कह चुके हैं कि भले ही वह आज शादीशुदा है लेकिन उन्हें कभी भी अपनी पत्नी से प्यार नहीं हो पाया। आज उनके तीन बच्चे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X